RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम आयोजित! श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज मे कार्यक्रम आयोजित।

श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज मे विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 11 जुलाई। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के गौतमनगर स्थित श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय मे “विश्व जनसंख्या दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी अध्यापक, कॉलेज कर्मी, एनएसएस स्वयं सेवक  उपस्थिति थे। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो(डॉ) गुलाब फलाहारी ने अपने संबोधन से किया। उन्होंने  कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए लोगों के साथ-साथ युवाओं को जागरूक करना है। जिससे परिवार नियोजन, मातृ स्वास्थ्य, गरीबी,  लैंगिक समानता और मानव अधिकारों जैसे गंभीर मुद्दों पर  ध्यान केंद्रित किया जा सके। कार्यक्रम पदाधिकारी  (एनएसएस) डॉ. मनोज कुमार ने इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से स्वयं सेवकों को बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस के आयोजन का उद्देश्य केवल जनसंख्या नियंत्रण ही नहीं बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि सभी नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार के बेहतर अवसर मिले ताकि एक सतत विकास वाला भविष्य बन सके। सहायक प्राध्यापक डॉ आफरीन बानो ने बताया कि “विश्व जनसंख्या दिवस” के माध्यम से यह संदेश लोगो तक पहुंचे कि परिवार नियोजन कितना महत्वपूर्ण है। सहायक प्राध्यापक डॉ नवल किशोर प्रसाद ने बताया कि बढ़ती जनसंख्या का प्रभाव बेरोजगारी और गरीबी पर भी पड़ता है। डॉ राजेश कुमार ने भी अपनी बातों को विद्यार्थियों के सामने रखा। कार्यक्रम मे डॉ आस्था कुमारी, डॉ शेर सिंह, डॉ मनीष कुमार, डॉ अबुल कलाम, डॉ अम्बरीष गौतम, डॉ संतोष कुमार तिवारी, अजीत कुमार राम, डॉ दिनेश कुमार, डॉ रूपेश कुमार, डॉ बुद्धदेव राम, डॉ भगवान मिश्रा, राजन तिवारी, चंदन तिवारी, मुन्ना कुमार, रोहित कुमार, सुशील ठाकुर, गोपाल जी उपाध्याय, शत्रुघ्न तिवारी, प्रदीप मिश्रा , उपस्थित थे। स्वयं सेवकों मे रंजय यादव, पलक कुमारी, दीपक आदि का कार्य सराहनीय रहा।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

भोजपुर:उर्दू भाषी वाद-विवाद प्रतियोगिता 24 छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

rktvnews

आरईसी फाउंडेशन ने पूर्व सैनिकों के 12,500 बच्चों की शिक्षा के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में योगदान दिया।

rktvnews

आरपीएफ आरा ने चोरी मोबाइल के साथ युवक को पकड़ा दर्ज किया केस।

rktvnews

नवादा:प्रबंध निदेशक महिला एवं बाल विकास निगम-सह-सचिव, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग वंदना प्रेयसी पहुंची नवादा जिला।

rktvnews

भोजपुर:दौलतपुर पंचायत में सहयोग शिविर में डीएम ने सुनीं समस्या, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment