RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:समाहरणालय परिसर में विशाल नीम का पेड़ गिरने से अधिवक्ताओं की कुर्सी-टेबल क्षतिग्रस्त।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 जुलाई।जिला समाहरणालय परिसर में शनिवार की सुबह करीब छह बजे एक विशाल नीम का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ उस स्थान पर गिरा, जहां अधिवक्ता प्रतिदिन बैठकर अपने व्यावसायिक एवं न्यायिक कार्यों का निष्पादन करते हैं। घटना में कई अधिवक्ताओं की कुर्सियां, टेबल और अन्य कार्य-सामग्री क्षतिग्रस्त हो गईं। सुबह का समय होने के कारण किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।बार एसोसिएशन, आरा के पूर्व संयुक्त सचिव एवं अधिवक्ता प्रमोद राय ने इस घटना को प्राकृतिक आपदा बताते हुए जिला प्रशासन, संबंधित विभाग और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से प्रभावित स्थल का तत्काल निरीक्षण कराने तथा क्षति का आकलन कर प्रभावित अधिवक्ताओं को उचित सहायता अथवा नई कुर्सी, टेबल और आवश्यक कार्य-सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की।

Related posts

बिहार विधानसभा की याचिका समिति के अध्ययन दल – 2 के द्वारा रोहतास जिलान्तर्गत स्थलीय यात्रा किया गया।

rktvnews

सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (NCOL) की अत्याधुनिक पैकेजिंग सुविधा का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर: गोल्ड मेडिलिस्ट सपना कुमारी का आरा आगमन पर प्रयास एक कोशिश बदलाव का फाउंडेशन द्वारा हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

भोजपुर:श्री सत्य साईं सेवा संस्थान ने भगवान श्री सत्य साईं के 98वे जन्मदिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया आयोजन।

rktvnews

पटना: केवल कायस्थ प्रत्याशी को ही वोट दे दिखाए अपनी ताकत : राजीव रंजन सिन्हा

rktvnews

प्रभात साहित्य परिषद् द्वारा “समय के स्वर” अंर्तगत काव्यपाठ व विमर्श का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment