RK TV News
खबरें
Breaking News

जिला महेंद्रगढ़ में विधानसभा आम चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न।

कंट्रोल रुम में मौजूद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता।

दिनभर कंट्रोल रुम में मौजूद रही जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मोनिका गुप्ता।

कंट्रोल रुम से सीसीटीवी के जरिए मतदान केंद्रों पर रखी जा रही थी नजर।

चुनाव आयोग के पोल डैस के अनुसार शाम सात बजे तक जिला में 69.8 फीसदी मतदान।

RKTV NEWS/नारनौल(महेंद्रगढ़) 5 अक्टूबर। जिला महेंद्रगढ़ में विधानसभा आम चुनाव-2024 शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने लघु सचिवालय में सीसीटीवी से लैस कंट्रोल रुम से मतदान केंद्रों पर दिन भर नजर बनाए रखी तथा पल-पल की अपडेट लेती रही। यहां कई बड़ी एलईडी लगाई गई थी जिनके जरिए मतदान केंद्रों पर नजर रखी जा रही थी। अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह आईएएस तथा नगराधीश मनजीत कुमार भी कंट्रोल रूम में मौजूद रहे।
इससे पहले रात को भी डीसी ने खुद नांगल चौधरी हलके के कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव-2024 में जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थी। जिला में चुनाव के प्रति लोगों में दिनभर उत्साह देखने को मिला। जिला रेडक्रास सोसायटी की तरफ से दिव्यांगजनों के लिए सभी मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर की भी व्यवस्था की गई थी।
उन्होंने बताया कि इस बार चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों अनुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक पिंक/सखी बूथ, यूथ मैनेजड बूथ, पीडब्ल्यूडी मैनेजड बूथ तथा मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। पहली बार वोट डालने आए युवाओं में अलग ही उत्साह नजर आया। युवाओं ने इंक वाली सेल्फी लेकर जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई नई पहल, वोट डालो इनाम पाओ ड्रा में भाग लिया।
उन्होंने बताया कि अटेली विधानसभा क्षेत्र में 69.9 प्रतिशत, महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 72.6 प्रतिशत, नारनौल विधानसभा क्षेत्र में 65.5 प्रतिशत तथा नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में 70.1 प्रतिशत हुआ। जिला महेंद्रगढ़ में शाम 7 बजे तक कुल 69.8 फीसदी मतदान हुआ।

नोट: यह मतदान प्रतिशत 7:00 बजे तक पोल डैस पर अपडेट हुए आंकड़ों के अनुसार है। फाइनल आंकड़े देर रात तक जारी होंगे।

Related posts

भोजपुर:चैतन्य खाकी’ के लेखक कृष्ण चंद्र दूबे की जन्मतिथि पर समीक्षा गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश: 14 जून को काव्य कुंभ का आयोजन भोपाल में।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2025 पर रक्षा मंत्रालय और माई गॉव ‘ज्ञानपथ पर संरचना डिजाइन के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता’ आयोजित करेंगे।

rktvnews

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा- सरकार गरीबी को परास्त करने के लिए सबका साथ के माध्यम से निर्धनों को सशक्त बना रही है।

rktvnews

राष्ट्रपति ने स्कोप उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

Leave a Comment