RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

महंगाई राहत कैम्प- अब तक 1.77 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ, 7.54 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी।

जयपुर/राजस्थान 03 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैम्पों से आमजन को राहत का सिलसिला बरकरार है। कैम्पों में मिल रहे 10 जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से हर परिवार को संबल मिल रहा है और महंगाई के खिलाफ लड़ाई मजबूत हो रही है। सोमवार शाम तक 1.77 करोड़ से ज्यादा परिवार इन कैम्पों से लाभान्वित हो चुके हैं, जबकि गांरटी कार्ड वितरण का आंकड़ा भी 7.54 करोड़ से अधिक का हो चुका है।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सोमवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 54.94 लाख, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 92.79 लाख, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 11.33 लाख, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 1.03 करोड़, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 66.76 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.37 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसी प्रकार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 51.29 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 1.07 करोड़, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.31 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.31 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

Related posts

डीसी मोनिका गुप्ता ने बच्चों से संबंधित योजनाओं को लेकर जागरूकता वाहन को किया रवाना!गांव-गांव जाकर लोगों को करेंगे जागरूक।

rktvnews

नारनौल:डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस में विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे एफएलसी का किया निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा:प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बेनीपुर उपकार का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: रामलीला:आठवें दिन अत्री अनसूया सीता हरण बाली वध लंका दहन विभीषण शरण गति का मंचन।

rktvnews

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने बड़तूमा में संतों का सम्मान कर आशीर्वाद लिया।

rktvnews

Leave a Comment