RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भोपाल:राष्ट्रपति ने किया चीता कमांड कंट्रोल सेंटर का भ्रमण, चीता प्रदर्शिनी भी देखी।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)21 जून।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कूनो नेशनल उद्यान के दो दिवसीय प्रवास के दौरान रविवार को चीता कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का अवलोकन किया। चीता कमांड एवं कण्ट्रोल सेंटर के अवलोकन के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु को चीतों कि निगरानी और ट्रैकिंग की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी।
राष्ट्रपति ने चीता कमांड एवं कंट्रोल सेंटर परिसर में चीता प्रोजेक्ट की अभी तक की प्रगति पर लगाई गई प्रदर्शिनी का अवलोकन किया। राष्ट्रपति मुर्मु को अवगत कराया गया कि वर्तमान में भारत में चीतों की संख्या 52 है, जिनमें से 49 चीते कूनो में मौजूद है, तीन चीते गाँधी सागर अभयारण्य मंदसौर भेजे गए है।
राष्ट्रपति मुर्मु द्वारा इस दौरान चीतों के लिए की गई आवश्यक सुविधाओं के विषय में जानकारी ली गई। बताया गया कि हर 2 किलोमीटर पर जंगल में वाटर पिट बनाये गए हैँ जिनमें अवश्यकता अनुसार पानी भरवाया जाता है। इस दौरान उन्हें बोत्सवाना से लाये गए चीतों की गतिविधियों की भी जानकारी दी गयी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति मुर्मु द्वारा अपनी बोत्सवाना यात्रा के दौरान 8 चीते रिसीव किये गए थे जिन्हें कुनो लाया गया है।
इस दौरान सीसीफ उत्तम कुमार, कलेक्टर शीला दाहिमा, डीएफओ आर थिरूकुराल आदि मौजूद रहे।

Related posts

खैरागढ़:विकसित भारत के रंग, कला के संग : खैरागढ़ संगीत विवि में कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रीय ओबीसी आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर के आदेश से फिलीपिंस में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को बड़ी राहत।

rktvnews

नेशनल ऐंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमिटी की बैठक आयोजित।

rktvnews

संवाद जरूरी, हिंसा नहीं सौहार्द चाहिए, वोट बैंक के लिए न बिकें मुसलमान: इंद्रेश कुमार

rktvnews

भोजपुर: स्व राधा शरण सिंह की 14 वीं पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि,फैंसी फुटबाल मैच का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर के संगीत शिक्षक अजीत पांडेय को मिला आर्ट एजुकेटर अवार्ड।

rktvnews

Leave a Comment