RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आरा लोकसभा संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने लोगों से मिल चुनाव पर की चर्चा।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)05 मई।आरा लोकसभा संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले उम्मीदवार कॉ सुदामा प्रसाद ने आज आरा नगर के चंदवा और पकड़ी गांव में जनसंपर्क किया।
जनसंपर्क में शामिल नेताओं ने कहा की आरा शहर के नौजवानों के बीच में आरके सिंह और मोदी जी को लेकर भारी आक्रोश है। वही इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी कॉ सुदामा प्रसाद के प्रति लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा हैं । जनसंपर्क में मतदाताओं ने सुदामा प्रसाद को अपना मत झंडे पर तीन तारा देकर चुनाव जिताने का संकल्प लिया। आरा शहर वासियों ने कहा की आरा नगर के विकास के लिए वर्तमान सांसद ने कुछ नहीं किया। आरा शहर का ड्रेनेज सिस्टम बहुत ही खराब हैं अगर शहर में थोड़े देर के लिए बारिश होती है तो उतने ही देर में नाली का पानी मुख्य सड़क पर बहने लगता हैं। उर्जा मंत्री रहते हुए 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी आरा शहर का अंडर ग्राउंड बिजली का तार नहीं बिछा पाए, बिजली का तार पोल पर ही टंगा रह गया। घटिया प्रकार का ट्रांसफार्मर लगने के कारण अभी के दिनो मे दर्जनों ट्रांसफार्मर फटने से दर्जनों लोगों की मौत हो गई जिससे साबित होता हैं की ऊर्जा विभाग में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी है। इसके साथ ही युवाओं ने कहा की हमलोगो को खेलने का मात्र एक ही मैदान रमना मैदान था जिसमे प्रतिदिन सैकड़ों नौजवान खेल – कूद और शारीरिक परिश्रम कर अपने शरीर को डेवलप्ड करते थे परंतु इसको भी पार्क बना कर हमारे मैदान को बर्बाद कर दिया।
वही सुदामा प्रसाद ने ग्रामीण जानता से कहा कि मोदी सरकार अग्निवीर ला कर देश की सेना और सैन्य व्यस्था को कमजोर करने का काम किया।देश के युवाओं को ठगने का काम किया। देश के युवाओं को अग्निविर में 18 वर्ष से पहले नोकरी में नहीं लेंगे और और 22 वर्ष होते ही उनको रिटायरमेंट कर घर भेज देंगे, अगर इनकी नोकरी के दौरान मृत्यु हो जाती हैं तो उनको शहिद की दर्जा भी नहीं दे रही हैं मोदी सरकार और वही मोदी जी 75 वर्ष के उम्र भी चुनाव लडेंगे उसके बाद पेंशन भी लेंगे। अगर इंडिया गठबंधन की सरकार अपलोग बनाते हैं तो अग्निवीर को समाप्त कर पहले जैसा सेना में युवाओं की भर्ती लिया जाएगा और साथ ही उनको पेंशन और शहीद की दर्जा भी दी जायेगी । देश के अन्न दाता किसानों के खिलाफ मोदी की सरकार बनाए तीनो कृषि कानून को खत्म कर एमएसपी को कानूनी गारंटी दी जाएगी।
इस अभियान भाकपा माले आरा नगर सचिव दिलराज प्रीतम, हरिनाथ राम, धीरेंद्र आर्यन, छात्र संगठन जिला सचिव विकास कुमार, जिला सहसचिव रौशन कुशवाहा, राजेश कुमार, अखिलेश गुप्ता, मिलटन कुशवाहा, राजद नेता टाईगर जी आदि नेता मौजूद थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान एवं बाल गृह का किया निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 16 जनवरी 26

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बिहार के बेतिया में विकसित भारत विकसित बिहार कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

नारनौल:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान “म्हारी लाडो म्हारी शान“ कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: विधानसभा उप चुनाव में सभी सीट एनडीए के पक्ष में : डॉ० प्रेम कुमार

rktvnews

Leave a Comment