RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत उपायुक्त को लगाया गया बैच।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)16 अप्रैल।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा से आज जिला अग्निशमन पदाधिकारी गोपाल यादव ने मुलाकात कर उपायुक्त को अग्निशमन सेवा सप्ताह का बैच लगाया। इस अवसर पर उपायुक्त ने अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उपायुक्त ने अग्निशमन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए अग्निकांडो से बचाव के तौर-तरीकों के लिए आम लोगों को जागरूक करने की बात कही। ज्ञात हो कि 14 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक राज्य में अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
अग्निशमन सेवा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य है कि लोगो को जागरूक किया जा सके कि आग लग जाने पर उस पर कैसे काबू किया जाय। साथ ही सुरक्षा के क्या मानक होना चाहिए आदि बातों की जानकारी दी जाती हैं। इसके अलावा वर्तमान में मौसम बहुत गर्म है ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही बहुत बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती हैं। किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में जान-माल की नुकसान ना होने पाए इस हेतु अग्निशमन सेवा सफ्ताह के माध्यम से लगो को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि विभाग की ओर से 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न सरकारों कार्यालयों, विधालयो, होटलों में जाकर लोगो/छात्र-छात्राओं/शिक्षकों में जागरूकता फैलाई जा रही है। साथ ही अग्नि कांड की रोकथाम, अग्निकांड से होने वाली क्षति व इससे कैसे बचा जा सकता है पर विस्तार से जानकारी दी जा रही हैं।

Related posts

भोजपुर:ऐतिहासिक महराजा कालेज में प्राचार्या प्रो कनकलता ने फहराया तिरंगा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना लांच की!”वोकल फॉर लोकल” के प्रति समर्पण पूरे देश की जिम्मेदारी है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अयोध्या धाम में महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।

rktvnews

पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने राजभाषा पुरस्कारों का वितरण किया; ‘सुरभि’ पत्रिका के दूसरे संस्करण का विमोचन किया गया।

rktvnews

पटना:मगध प्रमंडल में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों की प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न : मुख्य सचिव ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

rktvnews

मनजोत सिंह ड्रीम गर्ल 2 और फुकरे 3 की सफलता से हुए गदगद, कहा टीम वर्क हमेशा से ही होता है फलदाई।

rktvnews

Leave a Comment