RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:मादक पदार्थों के सेवन के प्रति जन-जागरूकता फैलाने एवं इसके दुष्प्रभावों से बचाव के उद्देश्य दौड़ का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)18 जून।मादक पदार्थों के सेवन के प्रति जन-जागरूकता फैलाने एवं इसके दुष्प्रभावों से बचाव के उद्देश्य से सेल्फी ब्रिज एवं आर्चरी स्टेडियम से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देश पर आयोजित इस दौड़ में खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा खेल एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने और मादक पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया।
दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने “नशे को ना, जिंदगी को हां” के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया और नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। नशे से दूर रहकर खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ना स्वस्थ समाज तथा सशक्त राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने नशामुक्त दुमका अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।

Related posts

भारतीय नौसेना के जहाज त्रिखंड ने सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया में अपना ठहराव पूरा किया।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने वाराणसी जिले के पुराना रामनगर गांव में ग्रामीण मधुमेह रोकथाम एवं नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया।

rktvnews

बोसनियन पॉट के निर्देशक पावो मैरिनकोविच ने कहा- भारतीय संस्कृति में ही फिल्मों के प्रति प्रेम निहित है।

rktvnews

प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के मथुरा में ‘संत मीराबाई जन्मोत्सव’ में शामिल हुए।

rktvnews

भोजपुर :आरा नगर निगम प्रांगण मे भाकपा माले के संस्थापक महासचिव का श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

रायपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि : किसानों के चेहरे में आई खुशी की लहर।

rktvnews

Leave a Comment