RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर:अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन 17 नवम्बर को होटल ललिता पैलेस में:डा जया जैन

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 नवंबर।डॉ. जया जैन शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण ट्रस्ट द्वारा स्व. सन्मत कुमार जैन की 125वीं जयंती पर 17 नवम्बर को स्थानीय जेल रोड स्थित होटल ललिता पैलेस में शाम 5 बजे से अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन का आयोजन होगा । इस सम्मेलन में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संगीतज्ञों की प्रस्तुतियां होंगी । इसकी तैयारी को लेकर ट्रस्ट के कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई । डॉ.जया जैन ने बताया की इस सम्मेलन में लखनऊ से सितार वादन में नीरज मिश्रा, कोलकाता से शास्त्रीय गायन में विदुषी सोमा मुखर्जी, बनारस से तबला वादन में उदय शंकर मिश्रा, पटना से कथक नृत्य में राजीव रंजन, तबला वादन में राजेश सिंह, हारमोनियम संगति में संतोष अनिशाबादी व सीवान से तबला संगीत में श्री पप्पू महाराज शिरकत करेंगे । डॉ. जया जैन ने बताया की सम्मेलन का उद्देश्य आरा की सांगीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के साथ भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में युवाओं को प्रेरित करना है ।

Related posts

चतरा:जनता दरबार में समस्याओं का त्वरित संज्ञान, समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

आरा व्यवहार न्यायालय परिसर में विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में गरीबों व असहायो के बीच किया गया कंबल वितरित।

rktvnews

बिहार: मंत्रिपरिषद् की बैठक में कुल 31 एजेंडो पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने किया सङक का शिलान्यास।

rktvnews

महिला कॉलेज के प्राकृति विभाग में सेमिनार आयोजित,महावीर के पंच महा उपदेश विश्व कल्याणकारी:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

नारनौल:जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम!विकसित भारत-विकसित हरियाणा बनाने को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ खड़ा हो युवा : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment