RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में सिल्क बोर्ड से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)18 जून। बुधवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में सिल्क बोर्ड से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिल्क क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उपस्थित प्रतिनिधियों में मयूराक्षी सिल्क, जेएसएलपीएस, झारक्राफ्ट, रेशम विभाग तथा सेंट्रल सिल्क बोर्ड के अधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल थे।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने पूर्व में आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की तथा सिल्क उत्पादन एवं उससे संबंधित गतिविधियों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सिल्क उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन एवं विपणन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि सिल्क क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और इसके समग्र विकास के लिए सभी विभागों एवं संस्थाओं की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने प्रत्येक विभाग एवं संस्था को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया।

बैठक में विशेष रूप से सिल्क उत्पादों, खासकर सिल्क साड़ियों के प्रभावी विपणन एवं बाजार विस्तार पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर ऐसी रणनीति तैयार करें, जिससे स्थानीय स्तर पर उत्पादित सिल्क एवं उससे निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध हो सके तथा रेशम उत्पादकों एवं बुनकरों को बेहतर आर्थिक लाभ प्राप्त हो।
उन्होंने कहा कि समन्वित प्रयासों के माध्यम से न केवल सिल्क उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि जिले में रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। बैठक में सिल्क क्षेत्र के विकास को गति देने तथा निर्धारित कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related posts

भोजपुर:अघोरेश्वर जन्मोत्सव पर रक्तदान’ व ‘स्वास्थ्य परीक्षण’ से समारोह’ संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: जाप नेता रघुपति यादव सैकड़ों समर्थकों संग राजद में हुए शामिल।

rktvnews

गढ़वा:सीमांत से समृद्धि की ओर: चिरका डैम में ‘नीली क्रांति’ ने बदली आदिवासी जीवन-रेखा।

rktvnews

बागपत में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को मिली गति, BLO घर-घर पहुँचा रहे गणना प्रपत्र।

rktvnews

मध्यप्रदेश:उम्मीदों का नया रुरल हाई-वे।

rktvnews

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और कृतियों परब्रेल लिपि में लिखी पुस्तक ‘ए प्रॉमिस्ड नेशन ऑनरेबल श्री नरेन्द्र मोदी- द मेकर ऑफ न्यू इंडिया’ का विमोचन किया।

rktvnews

Leave a Comment