RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:जिला स्वास्थ्य समिति, रामगढ़ के खाते से अवैध वेतन भुगतान पर कार्यवाई को लेकर उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता।

फर्जी चिकित्सकों के नाम पर अवैध वेतन का हुआ भुगतान, प्राथमिक जांच में गत एक वर्ष में लगभग 1 करोड़ की राशि की अवैध निकासी की पुष्टि, 10 करोड़ से अधिक के गबन की संभावना।

अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित की गई उच्च स्तरीय जांच समिति।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)28 अगस्त।राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति रामगढ़ के खाते से वेतन भुगतान में अनियमिता के तथ्य सामने आने पर मंगलवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में प्रेस वार्ता की।
प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई की रामगढ़ जिला अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के खाते से लंबे समय से फर्जी चिकित्सकों के नाम से वेतन निकासी करने का बड़ा मामला जिला प्रशासन के समक्ष आया है जिसमें कि प्राथमिक जांच में विगत 15-16 महीने में पांच ऐसे फर्जी चिकित्सक डॉ राहुल कुमार, डॉक्टर संगीता बारीक, डॉक्टर वीणा कुमारी, डॉक्टर टी चक्रवर्ती एवं सरिता कुमारी जिन्होंने कभी भी रामगढ़ जिले में सेवाएं नहीं दी है के नाम से लगभग 1 करोड़ रुपए से अधिक की राशि वेतन के नाम पर निकासी की गई है। प्राथमिक जांच के दौरान पाया गया कि रामगढ़ जिले में ही स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आदेशपाल अमजद हुसैन व उनकी पत्नी के नाम पर ही उक्त पांच नाम से खाते संचालित है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है वही इस तरह के अन्य मामलों की संभावना व 10 करोड रुपए से अधिक के राशि के गबन पर भी संदेह व्यक्त करते हुए इसकी गहन जांच हेतु जिला स्तर पर अनुमंडल पदाधिकारी आशीष गंगवार की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है वही उपायुक्त द्वारा समिति को निर्देश दिया गया है कि जिला स्वास्थ्य समिति रामगढ़ द्वारा सभी योजनाओं के अंतर्गत अब तक किए गए सभी भुगतान (योजना, वेतन इत्यादि) की विस्तृत जांच कर जांच प्रतिवेदन एक सप्ताह के अंदर उपायुक्त को निश्चित रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे तथा ऐसे सभी अवैध निकासी के संबंध में उचित कार्रवाई हेतु प्रतिवेदित करेंगे।

Related posts

वीर सावरकर : जिनका जीवन सदैव राष्ट्रभक्तों के लिए प्रेरणा है!

rktvnews

मध्यप्रदेश:बुक डोनेशन ड्राइव : एक छोटी पहल, बड़ा परिवर्तन।

rktvnews

सिख मठ के विध्वंस से जुड़ी अवमानना की कार्यवाही से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

rktvnews

युवा मामले एवं खेल राज्‍यमंत्री ने किया बूंदी में गौशाला भूमि का निरीक्षण, निर्माण कार्यों का लिया जायजा।

rktvnews

उज्जैन:श्रावण के पहले सोमवार भगवान श्री महाकाल मनमहेश स्‍वरूप में निकले नगर भ्रमण पर।

rktvnews

गढ़वा:अनन्य मित्तल ने गढ़वा के 34वें उपायुक्त के रूप में संभाला पदभार।

rktvnews

Leave a Comment