RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर के वायु अग्निवीर शहीद दानिश आलम को जिला प्रशासन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 14 जून।आज भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड निवासी वायु अग्निवीर शहीद दानिश आलम के पार्थिव शरीर के आगमन पर जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुलतानिया ने पुष्पगुच्छ अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
ज्ञातव्य है कि असम में हुए विमान हादसे में वायु अग्निवीर दानिश आलम का दुःखद निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर के गृह जनपद पहुंचने पर जिला प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने नम आँखों से उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि शहीद दानिश आलम का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण एवं कर्तव्यपरायणता का प्रतीक है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा तथा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
जिला प्रशासन की ओर से शहीद के परिजनों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।

Related posts

सेना के कमांडरों का सम्मेलन जारी बदलावों पर अधिक जोर देने के आह्वान के साथ संपन्न हुआ।

rktvnews

सदर प्रखंड प्रमुख के बेटे अखिलेश कुमार के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर,एसपीडी ट्रायल चला कर सजा दी जाए-सुदामा प्रसाद

rktvnews

बिहार में लॉन्च होगी ‘गंगा प्रहरी आपदा मित्र योजना’ : डूबने की घटनाओं पर रोक के लिए बड़ा कदम।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ देवी अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी स्थित शहीद पार्क में “स्वच्छता ही सेवा पखवाडा” कार्यक्रम के अंतर्गत ‘कचरा मुक्त भारत अभियान’ में श्रमदान किया।

rktvnews

भोजपुर:बी.डी.पब्लिक स्कूल,बोर्ड परीक्षा परिणाम में छात्रों ने रचा कीर्तिमान: प्राचार्य राजेश राज मणि

rktvnews

Leave a Comment