RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

चतरा:बकरीद पर्व को लेकर अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)26 मई।उपायुक्त रवि आनंद के निर्देशानुसार आगामी बकरीद पर्व को देखते हुए जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग द्वारा हंटरगंज थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के क्रम में पांडेयपुरा ओपी अंतर्गत गेंजना गांव में छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में एक घर से स्पिरिट में कैरेमल एवं एसेंस मिलाकर नकली विदेशी शराब तैयार किए जाने का खुलासा हुआ। जांच के दौरान यह पाया गया कि तैयार शराब को विभिन्न नामी ब्रांड की बोतलों में भरकर उस पर नकली लेबल एवं होलोग्राम लगाकर बाजार में खपाने की तैयारी की जा रही थी।
छापेमारी के दौरान टीम द्वारा 72 बोतल (लगभग 27 लीटर) बोतलबंद विदेशी शराब, रॉयल स्टैग एवं रॉयल चैलेंज ब्रांड के ढक्कन, लेबल, लगभग 30 लीटर स्पिरिट तथा बड़ी संख्या में खाली बोतलें बरामद की गईं।
इसके अतिरिक्त हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जबड़ा एवं नावाडीह पनारी में अवैध महुआ चुलाई शराब की भट्ठियों एवं अवैध शराब बिक्री केंद्रों पर भी छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान सात अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। साथ ही लगभग 180 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त करते हुए करीब 2000 किलोग्राम जावा महुआ को विनष्ट किया गया। अभियान के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में अधीक्षक उत्पाद प्रेम प्रकाश उरांव ने बताया कि सभी संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान लगातार चलाया जा रहा है, ताकि अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।
उक्त कार्रवाई में अवर निरीक्षक आशीष कुमार पांडेय, अभिषेक आनंद, उत्पाद आरक्षी दल, गृहरक्षक बल एवं महिला गृहरक्षक सहित अन्य कर्मी शामिल थे।

Related posts

भोपाल:उद्योग और रोजगार वर्ष की थीम पर मनाया जाए प्रदेश का स्थापना दिवस : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

rktvnews

बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से प्रदेश के आर्थिक व औद्योगिक विकास को मिली गति: गहलोत

rktvnews

इंदौर:अपना दल (एस) ने इंदौर कार्यालय पर धूमधाम से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस।

rktvnews

महिलाओं का यौन उत्पीड़न निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु प्रमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का किया गया आयोजन।

rktvnews

चतरा:जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारियों का लिया जायजा।

rktvnews

अरुणाचल प्रदेश का ताली पहली बार सड़क मार्ग से जुड़ा।

rktvnews

Leave a Comment