RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सम्पूर्ण क्रांति मोर्चा ने क्रांति दिवस पर किया सेमिनार का आयोजन।

पटना/बिहार 10 अगस्त। अगस्त क्रांति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सम्पूर्ण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश कुमार रॉय ने बताया कि बुधवार को क्रांति दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण क्रांति मोर्चा की ओर से एक सेमिनार आयोजित किया गया जिसमें बिहार के अलावा झारखंड, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, वेस्ट बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र के लोग शामिल हुए।
जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष ब्रह्मदेव पटेल ने की।इस सेमिनार में आए लोगों ने देश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए देश की यथास्थिति पर चिंता व्यक्त की और कहा कि कैसे हम सब आज के परिवेश में युवाओं को आगे बढ़ाते हुए अपना योगदान दें इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। आज लोग ये सोचते हैं की एक के आवाज़ उठाने से क्या बदलाव आ जायेगा? और इसी सोच के साथ हमारी आने वाली पीढ़ी गूंगी और बहरी बनती जा रही है। उन्हें अपने हक की आवाज उठाने के लिया जागृत करना होगा जिससे बिहार में एक और आंदोलन हो सके।
चर्चा में निम्न बिंदुओं पर सहमति बनी।
जे पी सेनानी का पेंशन बढ़ाया जाय
भूमिगत सेनानियों को भी समान पेंशन दिया जाए।
प्रधानमंत्री सम्पूर्ण भारत के आपातकालीन विरोधियों को सम्मानित करें तथा उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दे।
अमीर हो या गरीब सभी को समान और मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।
बेरोजगारों को काम दो, भ्रष्टाचार और महंगाई पर रोक लगे।
वृद्धा पेंशन को बढ़ाया जाय।
गरीब भूमिहीनों को भूमि और आवास दिया जाए।
उन्होंने बताया की आगमी वर्षो में होने वाली लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में सम्पूर्ण क्रांति मोर्चा अपना उम्मीदवार उतारेगी।
सेमिनार में विजेंद्र शर्मा, पद्मश्री सुधा वर्गीज, ओम प्रकाश मेहता, स्वामी गगन सेन गुप्ता, हिमांशु अंसारी, साधना सिंह, मनोज कुमार, मुन्नी महतो, हरेंद्र सिंह, विजय कुमार पांडेय, अशोक जैन, मनीष कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर मे महिला व बाल सशक्तिकरण पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:NDA सरकार नौकरी छीनना बंद करो: RYEA

rktvnews

दरभंगा:ग्राम संगठन स्तर पर हेल्थ कैंप लगाकर जीविका की सीएनआरपी दे रही स्वास्थ्य सलाह।

rktvnews

खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के लिए ट्रॉफी का अनावरण किया।

rktvnews

भोजपुर:नाम लिखाअव सरकारी में ,पढ़े चल सरकारी में”प्रवेशोत्सव कार्यक्रम संपन्न।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनी,शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन।

rktvnews

Leave a Comment