RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:संयुक्त कृषि निदेशक, संताल परगना परिक्षेत्र, दुमका ने किया देवघर जिले के थोक उर्वरक विक्रेताओं के साथ बैठक।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)26 मई।आज संयुक्त कृषि निदेशक, संताल परगना प्रमंडल, दुमका सत्यप्रकाश के द्वारा जिले के थोक उर्वरक विक्रेताओं के साथ बैठक किया गया। इसके अलावा बैठक में देवघर जिले में उर्वरक की उपलब्धता, खपत, उर्वरको का संतुलित उपयोग एवं जिले में उर्वरक विक्रेताओं की समस्याओं की समीक्षा की गई। उर्वरक विक्रेताओं को निदेश दिया गया कि कोई भी संस्थान बिना पोस मशीन के उर्वरक की बिक्री नही करेंगे एवं यह भी सूनिश्चित किया जाय की उर्वरक का कालाबाजारी ओवर प्राइसिंग एवं कृषि के अलावा अन्य औद्योगिक उपयोग पर रोक लगाई जाय। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, देवघर डॉ० वीणा कुमारी टुडू, उर्वरक थोक विक्रेता मे० जुपिटर ट्रेडिंग कंपनी, देवघर, मे० पी०के० भोपालपुरिया, मधुपुर, मे० गुप्ता ट्रेडर्स, मोहनपुर, मे० सोनू ट्रेडर्स, देवघर, मे० स्वीकृत फारवडिंग एजेसी, देवघर, मे० किसान सेवा केन्द्र, देवघर एवं मे० तारा फटिलाईजर, देवघर के प्रतिनिधि एवं सभी विभागीय कर्मी उपस्थित थे।
इसके अलावा बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, डॉ० वीणा कुमारी टुडू के द्वारा देवघर जिले में उर्वरक के क्षेत्र में चलाये जाने वाले पॉयलेट प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी गई उनके द्वार यह भी बताया गया कि उर्वरक विक्रय आवेदन प्रणाली के तहत् प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत किसानों को उनकी भूमि और फसल की आवश्यकता के अनुसार यूरिया, डीएपी एवं अन्य उर्वरक किसानो को ससमय एवं सुगमतापूर्वक उपलब्ध हो सकेगी।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने बैठक में दिए निर्देश: योजनाओं से पात्र व्यक्ति वंचित न हों एवं अपात्र लाभार्थी न बनें।

rktvnews

विश्व धरोहर युवा पेशेवर फोरम 2024 का उद्घाटन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिवबारात को लेकर की जाने वाली तैयारियों हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने फसलों की 109 उच्च उपज देने वाली, जलवायु अनुकूल और जैव-प्रतिबलित किस्में जारी कीं।

rktvnews

लेखक की स्वतंत्रता बनाम संपादकीय नीति: बहस के नए आयाम।

rktvnews

भोजपुर:संभावना में समारोह पूर्वक “श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव” का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment