RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष,एवं आरा मेयर के पति प्रेम पंकज ललन के आकस्मिक निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 मई।भाजपा नेता,रामलीला समिति के पूर्व अध्यक्ष,आरा नगर निगम मेयर इंदु देवी के पति एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रेम पंकज ललन के लम्बी बिमारी के बाद बुधवार को निधन होने की खबर सुनते ही भाजपा भोजपुर एवं आरा शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ा।
अंतिम संस्कार के समय जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित भाजपा नेताओं ने पार्थिव शरीर पर पूरे सम्मान के साथ पार्टी झंडा सौप अंतिम विदाई दिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मेरा ललन जी से व्यक्तिगत संबंध था।वे स्वभाव के बहुत बढिया व्यक्ति थे। पार्टी मे वे लम्बे समय से विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किए ।पार्टी मे उनका योगदान अनमोल था।आज एक सामाजिक एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता का परलोक सिधारने से आरा नगर सहित पार्टी के लिए क्षति है। आज भाजपा भोजपुर के प्रत्येक कार्यकर्ता एवं आरा नगर वासी बहुत दुखी है।
मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।इस दुख की घड़ी मे भाजपा परिवार उनके परिवार के साथ है।
शोक संवेदना व्यक्त करने वाले में ईं.धीरेन्द्र सिंह,सूर्यकांत पांडेय,संजय कुमार सिंह,हरेन्द्र पांडेय,प्रहलाद राय,राजकुमार कुशवाहा, पंकज प्रभाकर,सत्यनारायण व्याहुत, मिथलेश कुशवाहा, प्रेम रंजन चतुर्वेदी, नरेन्द्र तिवारी, संतोष चंद्रवंशी, मधु मिश्रा, चुन्नी देवी,ज्योति प्रकाश कुशवाहा, रामदिनेश यादव सहित आरा विधायक सह मंत्री संजय सिंह टाईगर, पूर्व विधायक अमरेन्द्र प्रताप स़िह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,अगिआंव विधायक महेश पासवान, तरारी विधायक विशाल प्रशांत,शाहपुर विधायक राकेश ओझा सहित भाजपा नेता और कार्यकर्ता थे।

Related posts

मुजफ्फरपुर:भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोहपूर्वक संपन्न।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला ब्लड बैंक का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का बारीकी से लिया जायज।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 जुलाई 24

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ में एआई और डीपटेक स्टार्टअप्‍स के सीईओ के साथ गोलमेज सम्मेलन किया।

rktvnews

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा में उन्नत कृषि तकनीक संगोष्ठी और खेल दिवस सहित अनेक कार्यक्रमों में सहभागिता की।

rktvnews

भारत के विकास और वैश्विक चुनौतियों का सामना करने वाली सरकार की है जरूरत : अरविंद कुमार ओझा

rktvnews

Leave a Comment