RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिकमनोरंजन

होली में डीजे और अश्लील गीतों पर होगी सख्त कार्रवाई।

आरा/भोजपुर (अनिल सिंह) 4 मार्च 23, होली एवं सब -ए- बारात_ 2023 को ध्यान में रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिनांक 3 मार्च 23 को समाहरणालय स्थित सभागार में जिला शांति समिति के सदस्यों के साथ जिला पदाधिकारी -सह- जिला दंडाधिकारी, भोजपुर एवं पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा संयुक्त रूप से बैठक की गई।
बैठक में शांति समिति के सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि डीजे पर प्रतिबंध के बावजूद कुछ जगहों पर डीजे बजते देख जाता हैं। इनको पूर्णत: प्रतिबंध कर दिया जाए। होलिका दहन के समय अग्निशमन वाहन की व्यवस्था रहने तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं क्रॉस मोबाइल की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ जिला में कंट्रोल रूम स्थापित करने की मांग की गई।
इस पर जिला पदाधिकारी, भोजपुर ने बताया कि होली एवं शब -ए- बारात के अवसर पर शरारती तत्वो पर जिला प्रशासन द्वारा पैनी नजर रखी जाएगी एवं कठोर कार्रवाई भी की जाएगी। शांति समिति के सदस्यों को यह भी जानकारी दी गई कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ससमय उपस्थित रहेगी एवं होलिका दहन के समय अग्निशमन वाहन की भी व्यवस्था सुनिश्चित रहेगी। शब -ए- बारात को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा गश्ती दल एवं क्रॉस मोबाइल लगातार भ्रमण में रहेगी ताकि शरारती लोगों पर अथवा धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों पर पैनी नजर रखी जा सके। डीजे एवं उसके साथ अश्लील गाना बजाने वालों पर पूर्णतः प्रतिबंध लागू रहेगा।
बैठक में उप विकास आयुक्त, भोजपुर/ नगर आयुक्त, भोजपुर/ अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर/पीरो एवं जगदीशपुर सहित जिला के अन्य वरीय पदाधिकारी एवं जिला शांति समिति के प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल में हुआ श्रीमद्भगवद् स्वगीता प्रथम भाग “कर्मयोग” का विमोचन।

rktvnews

बागपत:महिला शौचालय कॉम्प्लेक्स को क्रियाशील बनाए जाने तक डीपीआरओ समेत चार का रोका वेतन।

rktvnews

रामगढ़:परिशोधन पोर्टल पर लंबित मामलों एवं दाखिल खारिज आवेदनों के निष्पादन हेतु सभी अंचलों में हुआ विशेष शिविर का आयोजन।

rktvnews

14 अगस्त को निकलेगा तिरंगा यात्रा:भाजयुमो अध्यक्ष विभू जैन

rktvnews

सन नियो लेकर आ रहा है भावना उपाध्याय का पहला ज्योतिष और वास्तु आधारित शो ‘मोहे लागी लगन’

rktvnews

भारत-ब्रिटेन के बीच नई दिल्ली में 12वीं आर्थिक एवं वित्तीय वार्ता (ईएफडी) आयोजित हुई।

rktvnews

Leave a Comment