RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

चतरा:जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार राय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब के गठन एवं निबंधन हेतु बैठक।

ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से “सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब” का गठन एवं निबंधन किया जा रहा है:जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार रॉय

चतरा/झारखंड 10 अक्टूबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार राय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब का गठन एवं निबंधन हेतु बैठक की गई।
सर्वप्रथम बैठक में उपस्थित सभी चयनित प्रखण्ड स्तरीय सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब के सदस्यों का स्वागत एवं सामान्य परिचय प्राप्त करते हुए बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई।
जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, चतरा द्वारा विभागीय अधिसूचना संख्या – 06/ राँची, दिनांक-28.03.2023 के बारे में उपस्थित सभी सदस्यों को अवगत कराया गया। साथ ही साथ बताया गया कि राज्य में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने तथा राज्य के ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से “सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब” का गठन एवं निबंधन किया जा रहा है।
बैठक में उपस्थित सभी प्रखण्ड स्तरीय “सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब” के चयनित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव ने लॉटरी के माध्यम से जिला स्तरीय “सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब” के गठन हेतु पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया। जिसमे अध्यक्ष के पद पर प्रतापपुर प्रखण्ड के शुभम कुमार को, उपाध्यक्ष के पद पर पत्थलगड्डा प्रखण्ड के आजाद कुमार, सचिव के पद पर टण्डवा प्रखण्ड के नितेश कुमार वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संतोष कुमार यादव चतरा प्रखण्ड, उदय कुमार चन्द्रवंशी कान्हाचट्टी प्रखण्ड, कमलेश कुमार पासवान प्रतापपुर प्रखण्ड कुन्दन कुमार, हंटरगंज प्रखण्ड, विपिन कुमार टण्डवा प्रखण्ड, आशिष कुमार वर्मा पत्थलगड्डा प्रखण्ड, रोहित कुमार गुप्ता लावालौंग प्रखण्ड, सुरेश कुमार भारती गिद्धौर प्रखण्ड, अजीत कुमार दास ईटखोरी प्रखण्ड, छोटु कुशवाहा मयुरहण्ड प्रखण्ड, रूपेश कुमार सिमरिया प्रखण्ड, पवन कुमार भोक्ता कुन्दा प्रखण्ड का चयन किया गया है।

Related posts

09 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

बिहार:राज्य में उत्पादित खाद्यन्नों के भंडारण क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकार लगातार गोदामों का करा रही निर्माण: सहकारिता मंत्री

rktvnews

भोजपुर:पाक्स संक्रमित मरीज होने का संदेह: एसीएमओ डा के एन सिन्हा

rktvnews

राजस्थान:धाकड़ समाज का 32वां राष्ट्रीय अधिवेशन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने ‘प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में खगड़िया जिले को 430 करोड़ रुपये की दी सौगात, 224 विकासात्मक योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

पटना:’अटल साहित्यकार सम्मान’ से विभूषित हुए बिहार के हिन्दी-सेवी।

rktvnews

Leave a Comment