RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर:जिला पदाधिकारी के द्वारा अतिथि गृह बक्सर में संचालित प्रेक्षक प्रबंधन कोषांग एवं निर्माणाधीन नए अतिथि गृह का निरीक्षण किया गया।

RKTV NEWS/ बक्सर (बिहार)16 अप्रैल।आज अंशुल अग्रवाल, जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा अतिथि गृह बक्सर में संचालित प्रेक्षक प्रबंधन कोषांग एवं निर्माणाधीन नए अतिथि गृह का निरीक्षण किया गया।
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर प्रेक्षक प्रबंधन कोषांग में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए बक्सर लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्ति प्रेक्षकगण के आवासन की व्यवस्था परिसदन में नवनिर्मित भवन में कराने का निर्देश दिया गया। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि निर्माणाधीन नए अतिथि गृह का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
नजारत उप समाहर्ता, बक्सर को निर्देश दिया गया कि सभी समुचित प्रबंध करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अतिथि गृह, बक्सर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश संबंधित कर्मी/एजेंसी को दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, नजारत उप समाहर्ता बक्सर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर, नोडल पदाधिकारी प्रेक्षक कोषांग बक्सर एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

हनुमानगढ़:उपनिर्वाचन अधिकारी ने किया आबकारी गोदाम का निरीक्षण!आबकारी अधिकारियों को औचक निरीक्षण के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: महाराजा कॉलेज में एईसीसी के अंतर्गत चला सफाई अभियान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मोहनलाल को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर बधाई दी।

rktvnews

मुहर्रम पर विशेष:” मुहर्रम हराम है “

rktvnews

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)-केंद्रीय यांत्रिक अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान ने इलेक्ट्रिक टिलर का अनावरण किया।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिवृष्टि सहित विभिन्न मुद्दों पर समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment