शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 13 अगस्त।भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के पहरपुर गांव के एक किशोर के गंगा नदी में डूबने से परिजनों में हाहाकार मच गया। मृतक पहरपुर के अरुण स्वर्णकार का 14 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार सोनार है। इस घटना से परिजनों के घर में हाहाकर मच गया है। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा है। वह रोज अपने गांव से शाम में सलेमपुर स्थित एक मंदिर में जाकर सोता था और सुबह में स्नान करके मंदिर में पूजा अर्चना करता था। गंगा में स्नान करने के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई।

