RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा के रजिस्ट्री कार्यालय का नव-निर्मित पार्किंग स्थल हुआ चालू, आमजन को मिलेगी राहत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 मई।भोजपुर जिले में रजिस्ट्री कार्यालय के नव-निर्मित पार्किंग स्थल को अब आमजन के लिए प्रारंभ कर दिया गया है। जिलाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार यह पार्किंग व्यवस्था विधिवत रूप से क्रियाशील हो गई है।
जिला पदाधिकारी ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि पार्किंग स्थल पर सुरक्षा, सुव्यवस्था एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब नागरिक इस पार्किंग स्थल का उपयोग कर सकते हैं, जिससे रजिस्ट्री कार्यालय के आसपास अनियंत्रित वाहन खड़े होने की समस्या में कमी आएगी। इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम होगी और जाम की स्थिति से लोगों को राहत मिलेगी।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।

Related posts

एनटीआईपीआरआईटी ने आईआईटी गांधीनगर में “5जी यूज केस लैब्स: अवेयरनेस एंड प्री-कमीशनिंग रेडीनेस” पर कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

मेरा माटी मेरा देश,विभाजन विभिषिका, हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला कार्यालय मे बैठक संपन्न।

rktvnews

राजस्थान:उदयपुर बर्ड फेस्टिवल का समापन—

rktvnews

भोजपुर:सेल्फी लेने के चक्कर में डूबा युवक।

rktvnews

अरावली इकोसिस्टेम के संरक्षण के लिए वस्तु एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय द्वारा देशीय और क्षेत्रीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

rktvnews

Leave a Comment