RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मेरा माटी मेरा देश,विभाजन विभिषिका, हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला कार्यालय मे बैठक संपन्न।

आरा /भोजपुर( अमरेश सिंह) 13 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा जिला कार्यालय बाम पाली मे अमृत उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह और संचालन मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के सह संयोजक दीपक सिंह ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि देश अमृत उत्सव मना रहा है। अमृत उत्सव के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर विभिन्न कार्यक्रम देश भर मे किया जा रहा है।जिसके तहत नौ अगस्त से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की शुरुआत हुई है,जो 25 अगस्त तक जिले मे चलेगा।इस कार्यक्रम के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सहित सभी युद्धों मे शहीद हुए वीर जवानो के प्रति श्रद्धांजलि देते उनके मान-सम्मान मे शहीद के गाँव की मिट्टी को कलश मे एकत्रित कर जिला मुख्यालय और फिर जिला मुख्यालय से प्रदेश मुख्यालय होते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचेगा और फिर पूरे देश से एकत्रित मिट्टी को स्मारक और अमृत वाटिका के निर्माण मे डाला जाएगा। इसके साथ केन्द्र सरकार द्वारा शहीदो के गाँवो मे शिलापटृ भी बनाया जा रहा है,जिसमे भाजपा के कार्यकर्ता अपनी सह भागिदारी देंगे। उन्होने कहा कि देश 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मना रहा है,जिसके तहत जिला मुख्यालय पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।उक्त कार्यक्रम मे केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा लोकसभा सांसद आर के सिंह सहित विधायकगण,नेतागण और भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।केन्द्रीय मंत्री शहीद कवि कैलाश के गाँव घोड़ादेई जा कर शहीद को नमन करते उनके गाँव की मिट्टी को एकत्रित करेंगे। 14 अगस्त को ही भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आरा स्टेशन से तिरंगा मार्च निकलेगा और भाजपा द्वारा जय प्रकाश नारायण स्मृति पार्क से मौन जुलूस भी निकाला जाएगा। सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओ से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई।
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के जिला संयोजक रामदिनेश यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नौ अगस्त को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की शुरूआत स्वतंत्रता आंदोलन के अगुवा वीर बांकुरा बाबू कुँवर स़िह की जन्म स्थली जगदीशपुर के किला मैदान से किया गया।वहाँ बाबू कुँवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि देते हुए मिट्टी को कलश मे एकत्रित किया गया साथ ही पौधारोपन भी किया गया।उक्त कार्यक्रम जिले भर मे चल रही है।सभी मंडलो मे कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यक्रम संयोजक, सह संयोजक बनाया गया है,जिनके नेतृत्व मे कार्यक्रम को सूचारु रुप से चलाया जा रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन सहित अभी तक के विभिन्न युद्धों मे शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानी, भारतीय सेना,अर्द्ध सैनिक बल या बिहार पुलिस के जवानो के परिवार से मिलकर मान सम्मान देते हुए शहीद को श्रद्धांजलि दी जा रही और उनके गाँव की मिट्टी को एकत्रित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 25 अगस्त तक चलेगा। 26 अगस्त को प्रखंड मुख्यालय से सभी कलशो को जिला कार्यालय लाया जाएगा उसके बाद 27 अगस्त को प्रदेश कार्यालय मे सुपुर्द किया जाएगा,जो दिल्ली मे प्रधानमंत्री द्वारा पूरे देश से एकत्रित मिट्टी को बन रहे शहीद स्मारक और अमृत वाटिका मे डाला जाएगा। अमृत उत्सव पर्व के दौरान प्रखंड स्तर पर 75 पौधों का रोपन कर अमृत वाटिका भी लगाया जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत पं दीनदयाल उपाध्याय और डाँ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि और वंदेमातरम गीत के साथ हुआ।
कार्यक्रम को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भुवर ओझा, जिला उपाध्यक्ष अखिलानंद ओझा, सतीश भट्ट,वंदना राजवंशी,जिला महामंत्री पुनम कुशवाहा, अशोक शर्मा,जिला मंत्री संतोष चंद्रवंशी ने भी संबोधित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। अमरेन्द्र शक्रवार, श्रीभगवान सिंह,विनय बेलाउर,प्रहलाद राय,सूर्यकांत पांडे सहित अन्य कार्यकताओ ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सलाह दी।
धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री पुनम कुशवाहा ने की।
कार्यक्रम मे मधु मिश्रा, अरबिन्द पांडेय,संजय कुमार सिंह,राजेश सिंह,निलेश जैन,संतोष सिंह,रमेश कुमार कर्ण,विरेन्द्र कुमार, ममता सिंह,शकुंतला सिंह,शैलेश कुमार गुड्डू, हरेन्द्र सिंह,रामानुज सिंह,राकेश शर्मा, हिमांशु सिंह सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,मोर्चा, प्रकोष्ठ अध्यक्ष,कार्यक्रम संयोजक और सह संयोजक शामिल थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के मदुरै में ‘भविष्य का निर्माण – ऑटोमोटिव एमएसएमई उद्यमियों के लिए डिजिटल मोबिलिटी’ कार्यक्रम में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर: मुख्यमंत्री आवास योजना मे नाम जोड़ने संबंधी धांधली को ले क्यामुद्दीन अंसारी ने की बीडीओ से मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:मां आरण्य देवी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के छठी उत्सव पर हुआ आयोजन।

rktvnews

यूरोपीय संघ-भारत विमानन शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू हुआ।

rktvnews

भोजपुर:क्रांतिकारी चेतना के उद्घोषक रहे हैं राष्ट्रकवि दिनकर : प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

आरा:एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment