RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:राज्य सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों और नीतियों से जन-जन तक पहुंची विकास की गंगा : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजसमंद जिले में ग्राम रथ के साथ किया योजनाओं-उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)06मई। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदेशभर में संचालित ग्राम रथों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि इन ग्राम रथों के माध्यम से सरकार की योजनाएं सीधे गांव-गांव तक पहुंच रही हैं, जिससे आमजन को जागरूकता के साथ-साथ योजनाओं का लाभ भी सुनिश्चित हो रहा है।
उप मुख्यमंत्री ने अपने राजसमंद प्रवास के दौरान नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुँजोल में संचालित ग्राम रथ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, ग्रामीण मौजूद रहे।
उप मुख्यमंत्री ने गुँजोल में ग्राम रथ के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए राज्य सरकार की विभिन्न उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे।
कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने प्रकाशित साहित्य एवं ब्रोशर का आमजन में वितरण किया तथा लोगों से अपील की कि वे इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ग्राम रथ अभियान के माध्यम से लोगों को योजनाओं की सरल एवं स्पष्ट जानकारी मिल रही है, जिससे जनभागीदारी भी बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कृषि क्षेत्र के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, तकनीकी उन्नयन तथा विभिन्न सहायता योजनाओं के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रयासों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है, जिसमें ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने ग्राम रथ अभियान को जन-जागरूकता का प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि यह पहल सरकार और आमजन के बीच सेतु का कार्य कर रही है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 09 फरवरी 26

rktvnews

क्यूसीआई और ओडिशा सरकार ने भुवनेश्वर में ओडिशा गुणवत्ता संकल्प लॉन्च किया।

rktvnews

जिलाधिकारी ने कृषि टास्क फोर्स की बैठक आहूत की।

rktvnews

बागपत:सोमनाथ स्वाभिमान पर्व आस्था, संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव को समर्पित पहल।

rktvnews

भोजपुर : विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में आमजन बन रहे जनकल्याणकारी योजना के ब्रांड एम्बेसेडर— मूकबधिर बच्चों ने चिरंजीवी योजना में कॉक्लियर इंप्लांट को शामिल करने पर वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद, जीता एक लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार

rktvnews

Leave a Comment