RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

हनुमानगढ़:जिले में 16 दिसंबर से आयोजित होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा, जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों कि बैठक।

हनुमानगढ़/राजस्थान 12 दिसंबर। भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं इनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने, योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने, योजनाओं संबंधी जागरूकता तथा योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति के संबंध में 16 दिसंबर से 26 जनवरी तक जिले के प्रत्येक गांव, ढाणियों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन होगा। इसी सिलसिले में मंगलवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों और उपखंड अधिकारियों की बैठक ली। उसके पश्चात् मुख्य सचिव ऊषा शर्मा कि अध्यक्षता में वीसी का आयोजन हुआ ।
जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने बताया कि बिरसा मुंडा की जयंती से सभी राज्यों से विकसित संकल्प यात्रा की शुरुआत हुई, परंतु राज्य में आचार संहिता लागू होने से इसका शुभारम्भ 16 दिसंबर से होगा। जिले में संकल्प यात्रा के तहत योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु 4 वीडियो वैन प्राप्त हुई है। प्रत्येक दिन जिले कि दो ग्राम पंचायत में कैंप का आयोजन होगा, जिसके लिए डे नोडल अधिकारियों कि नियुक्ति की गई है । कैंप में लाभार्थियों का चिह्निकरण होगा, योजनाओं से वंचित वर्ग को योजनाओं का लाभ दिया जायेगा, लोकल आर्टिस्ट के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा । कैंप में ऑनलाइन क्विज का आयोजन होगा जिसमें क्यूआर कोड स्कैन के माध्यम से ऑनलाइन प्रतियोगिता होगी, जिसमे विजेता को पुरस्कृत दिया जायेगा।
जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी उपखंड अधिकारी अपने अपने उपखंड के नोडल अधिकारी है, उपखंड अधिकारी सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित करें । रूट चार्ट के बारे में सभी अधिकारियों से बात करें और आवश्यकतानुसार समय रहते संशोधन करें। जिला सूचना अधिकारी ने पोर्टल पर रियल टाइम प्रोग्रेस अपलोड करने के दिशा निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी ।

इन योजनाओं का मिलेगा लाभ

कैंप में प्रधानमंत्री सेवानिधि, विश्वकर्मा, उज्जवला, मुद्रा लोन, स्टार्टअप इण्डिया, स्टेडअप इण्डिया, आयुष्मान भारत – पीएमजेएवाई, आवास योजना, स्वच्छ भारत योजना, ई-बस सेवा, कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन, भारत जन औषधि परियोजना, उजाला योजना, सौभाग्य योजना, डिजिटल पेमेंट इन्फ्रास्टाक्चर, खेलों इण्डिया, आरसीएस : उडान, वंदे भारत ट्रेन और अमृत भारत स्टेशन योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना , प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री पोषण योजना, हर घर जल – जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन धन योजना, जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम प्रणाम, नेनो फर्टीलाईजर्स सहित विभिन्न विभागों कि योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए जिला परिषद सीईओ को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है । जिला स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना भी कि गई है, जिसके लिए अधिशाषी अधिकारी श्री छगनाराम बरायच 94142-02793 को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है।

पहुंच से छूटे तक पहुंचना

जिला परिषद सीईओ ने बताया कि इसी उद्देश्य के साथ उन व्यक्तियों तक योजनाओं को पहुंचाना है जो अभी तक अपेक्षित लाभ से छूटे हुए है। योजनाओं का प्रचार प्रसार करना और जागरूकता पैदा करना, संभावित लाभार्थियों का नामांकन व चिह्निकरण करना विकसित संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य है । यात्रा के दौरान सुसज्जित प्रचार वैन, प्रचार रथ के माध्यम से प्रचार- प्रसार किया जाएगा, जिसमे प्रधानमंत्री का उद्बोधन भी सुनाया जाएगा। कैंप के दिन आवश्यक रूप से ग्राम सभा के आयोजन के निर्देश दिए गए है। कैंप में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने के निर्देश दिए है।
बैठक में जिला कलेक्टर सहित एडीएम कपिल कुमार यादव, आईएएस प्रोबेशनर प्रीतम जाखड़, जिला परिषद सीईओ सुनीता चौधरी, हनुमानगढ़ एसडीएम डॉ. दिव्या, नोहर एसडीएम सत्यनारायण सुथार, संगरिया एसडीएम प्रभजोत गिल, टिब्बी एसडीएम स्वाति गुप्ता, रावतसर एसडीएम रवि कुमार, पीलीबंगा एसडीएम संजना जोशी, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, कृषि संयुक्त निदेशक डॉ. रमेश चंद्र बराला, सांख्यिकी उपनिदेशक विनोद गोदारा, आईसीडीएस उपनिदेशक प्रवेश सोलंकी, पशुपालन संयुक्त निदेशक डॉ. शुचिस्मृति चटर्जी, एलडीएम राजकुमार, उद्योग महाप्रबंधक हरीश मित्तल, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया, एसीईओ सुनिल छाबड़ा, डीआईओ शैलेन्द्र कुमार, डीओआईटी संयुक्त निदेशक योगेन्द्र कुमार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Related posts

बसंत स्नान के बाद प्रयागराज महाकुंभ 2025 में फिर आयोजित होगा संस्कृति का महापर्व।

rktvnews

भोजपुर:फाइलेरिया मुक्त अभियान को लेकर निकाली गई प्रचार गाड़ी।

rktvnews

झारखंड:आदिवासी समुदाय झारखंड के बजाय अन्य राज्यों में ज़्यादा सुरक्षित : राफिया नाज़

rktvnews

उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त द्वारा सुनी गई जनता दरबार के माध्यम से आए हुए आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (सी.एम.आर.) की आपूर्ति से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

आरा रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण।दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment