RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कृषि विज्ञान केंद्र भोजपुर एवं आईसीएआर द्वारा किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजि।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 मई।कृषि विज्ञान केंद्र, भोजपुर एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद पूर्वी क्षेत्र कार्यालय, पटना के संयुक्त तत्वावधान में कोइलवर प्रखंड के लोधीपुर गाँव में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को संतुलित मात्रा में रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग के संबंध में जागरूक करना था। कृषि विज्ञान केंद्र, भोजपुर, आरा के प्रसार वैज्ञानिक डॉ. सचिदानंद सिंह ने किसानों को सलाह दी कि उर्वरकों का प्रयोग मिट्टी जांच के उपरांत ही किया जाए, ताकि फसलों को आवश्यक पोषक तत्व संतुलित मात्रा में मिल सकें। उन्होंने जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।वरीय वैज्ञानिक डॉ. विश्वजीत देवनाथ ने किसानों को हरी खाद के प्रयोग एवं उसके लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं, डॉ. पवनजीत ने उपस्थित किसानों को रासायनिक उर्वरकों में पोषक तत्वों की गणना तथा आधुनिक सिंचाई तकनीकों की जानकारी प्रदान की।
अंत में उपस्थित किसानों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

पटना:इन्फेंट जीसस स्कूल, पटना सिटी में जिला आइकॉन नीतू नवगीत विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के मध्य आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में हुई शामिल।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह ने विभिन्न बैठक सहित जनसंपर्क कर नामांकन सभा के लिए लोगो को आमंत्रित किया।

rktvnews

भोजपुर:महादलितों को 5-5 डिसमिल जमीन व आवास की मांग को लेकर भाकपा-माले ने सरैया के ग्राम कचहरी के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।

rktvnews

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने मंगलेश डंगवाल द्वारा रचित ‘‘श्री गणेश मंगलाचरण‘‘ का किया विमोचन।

rktvnews

सजग एवं सचेत रहकर अपने दायित्वों का निवर्हन करें एफएसटी एवं एसएसटी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी।

rktvnews

नारनौल:ओल्ड एज होम में स्वास्थ्य चेकअप कैंप आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment