RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

यूआईडीएआई ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक सदृढ़ता को बढ़ाने के लिए एनएफएसयू के साथ हाथ मिलाया।

यह सहयोग साइबर सुरक्षा ऑडिट, फोरेंसिक अनुसंधान और क्षमता निर्माण सहित छह प्रमुख क्षेत्रों में केन्द्रित है।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 05 मई।भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) ने डिजिटल फोरेंसिक, साइबर सुरक्षा और उन्नत प्रौद्योगिकी अनुसंधान के क्षेत्रों में एक संरचित, पांच वर्षीय सहयोग स्थापित करने के लिए हाथ मिलाया है।
यह समझौता ज्ञापन सहयोग के लिए एक व्यापक रूपरेखा प्रदान करता है और भारत के डिजिटल पहचान इकोसिस्टम को आधार प्रदान करने वाले यूआईडीएआई के डिजिटल इकोसिस्टम में साइबर सदृढ़ता को और मजबूत करने के लिए दो प्रमुख राष्ट्रीय संस्थानों को एक साथ लाया है।
यूआईडीएआई के सीईओ विवेक चंद्र वर्मा और एनएफएसयू गुजरात परिसर के निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) एस.ओ. जुनारे के बीच इस समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया। इस समारोह में यूआईडीएआई के उप महानिदेशक अभिषेक कुमार सिंह और दोनों पक्षों के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
यह सहयोग छह रणनीतिक स्तंभों पर केंद्रित होगा: शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास, सूचना सुरक्षा और प्रणाली अखंडता, फोरेंसिक अवसंरचना और प्रयोगशाला उत्कृष्टता, साइबर सुरक्षा गतिविधियों के लिए तकनीकी सहायता, तकनीकी परामर्श और अनुसंधान (जिसमें एआई, ब्लॉकचेन, डीपफेक डिटेक्शन और क्रिप्टोग्राफिक प्रौद्योगिकियों जैसे उभरते क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान शामिल है) तथा रणनीतिक प्लेसमेंट और आउटरीच, जिसमें एनएफएसयू के छात्रों के लिए प्लेसमेंट और आउटरीच के अवसर शामिल हैं।
यूआईडीएआई के सीईओ विवेक चंद्र वर्मा ने कहा कि यह सहयोग भारत के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का समर्थन करने वाली सुरक्षा, सदृढ़ता और फोरेंसिक क्षमताओं को और मजबूत करने तथा भारत की डिजिटल पहचान प्रणालियों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts

देवघर:उपायुक्त ने खादी मेला के समापन पर हस्तशिल्पकारों को किया सम्मानित।

rktvnews

BIZAMP – श्री फंड के माध्यम से उत्तर पूर्व क्षेत्र का व्यापार बढ़ाना, दीमापुर, नागालैंड में आयोजित पहला आउटरीच कार्यक्रम।

rktvnews

रायपुर : राजभवन में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर सामूहिक गायन।

rktvnews

उत्तराखण्ड:अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड सीड्स एण्ड तराई डेवेलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मण्डल की 247वीं बैठक आयोजित।

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में चर्चित कवयित्री सुधा कुमारी जूही की पुस्तक “समंदर का शहर” का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:आपातकाल की संघर्ष गाथा पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment