RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: महापौर ने आरा नगर निगम के वार्ड संख्या-39 नवादा में सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)07 जून।आज आरा नगर निगम के वार्ड नंबर- 39, नवादा में 13,06,600 की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन मेयर इंदु देवी ने किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद अंकित कुमार वर्मा सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में मेयर इंदु देवी ने इस सामुदायिक भवन को क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया, जो सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए समर्पित होगा, उन्होंने कहा कि इस भवन के माध्यम से स्थानीय लोगों को एक सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान मिलेगा, जहाँ वे विभिन्न सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकेंगे। पार्षद अंकित कुमार वर्मा ने इस परियोजना के लिए नगर निगम और मेयर इंदु देवी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह भवन क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत किया और इसे क्षेत्र के सामाजिक उत्थान के लिए लाभकारी बताया। उद्घाटन समारोह में अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में वीरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, रमेश कुमार, सनी कुमार, विवेक मेहता, वैभव कुमार, मोहम्मद गुड्डू, सोनू कुमार, रंजीत कुमार, अनिल कुमार, पिंटू कुमार और अन्य लोग शामिल थे।

Related posts

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, आवास योजना सहित अन्य विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय।

rktvnews

भोजपुर: पीरो में अनुमंडल पदाधिकारी ने दिलाई जीविका दीदियों को मतदान की शपथ।

rktvnews

भोजपुर:श्री कृष्ण चेतना समिति के पूर्व सचिव की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पर्यटन विभाग को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत पर्यटन क्षेत्र में किए गए एमओयू की जल्द से जल्द ग्राउडिंग हेतु मिशन मोड पर कार्य करने के निर्देश दिए।

rktvnews

राष्ट्रपति तीसरे ऑडिट दिवस समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

Leave a Comment