RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए पांच भू-आधारित मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ 1,476 करोड़ रुपये का अनुबंध किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 05 मई।रक्षा मंत्रालय ने हैदराबाद स्थित भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ भारतीय सेना के लिए 1,476 करोड़ रुपये की लागत से पांच ग्राउंड-बेस्ड (ज़मीन पर स्थित) मोबाइल (एक से दूसरे स्थान तक ले जाये जाने में सक्षम) इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की खरीद के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं, जो न्यूनतम 72 प्रतिशत स्वदेशी उपकरणों से युक्‍त होंगे। स्वदेशी डिजाइन के आधार पर विकास और निर्माण श्रेणी (बाय इंडिया-इंडिजिनली डिजाइन्ड, डेवलप्ड एंड मैन्युफैक्चर्ड) के तहत इस अनुबंध पर आज नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-दो में रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में हस्ताक्षर किये गए।
इस प्रणाली से भारतीय सेना की इकाइयों का आधुनिकीकरण होगा और यह देश के स्वदेशी रक्षा विनिर्माण तंत्र को सुदृढ़ बनाएगा। यह अनुबंध रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की मेक-इन-इंडिया के प्रति प्रतिबद्धता और पुष्‍ट करता है।

Related posts

महाकुंभ पर खड़गे का बयान सनातनियों की भावनाओं पर कुठाराघात है : संजय सेठ

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने वी.के. मल्होत्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:विश्व रक्तदाता दिवस पर हुआ एक सौ ग्यारह यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान: डा पी सिंह

rktvnews

आरा में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिरोध मार्च।

rktvnews

गिरीडीह:अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त ने की जिला खनन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

Leave a Comment