RK TV News
खबरें
Breaking News

सिवान: सीपीआईएम के पूर्व विधायक की 6 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

RKTV NEWS/सिवान ( बिहार)16 फ़रवरी। आज भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सिवान के तत्वाधान में बिहार के प्रमुख किसान नेता एवं सी.पी.आई.एम. के पूर्व विधायक गिरधारी राम की 6 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन स्थानीय पत्रकार भवन में किया गया जिसकी अध्यक्षता सी.पी.आई.एम. के पूर्व जिला मंत्री अर्जुन यादव ने की।कार्यक्रम में अनेक दलो के नेताओं राजनितिक कार्यकर्ताओं एवं साहित्यकारों बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।सर्वप्रथम कॉ. राम के चित्र पर उपस्थित लोगो ने माल्यार्पण किया। तथा सांस्कृतिक कर्मी कमलेश्वर ओझा अवं राजेंदर मांझी ने उनके सम्मान में क्रन्तिकारी गीत प्रस्तुत किया। जिला मंत्री फूल मुहम्मद अंसारी ने उनके संघर्षो की चर्चा करते हुए कहा की कॉ. गिरधारी राम आजीवन शोषित पीड़ित और दलितों के लिए संघर्ष करते रहे।उनका जीवन बेदाग था।हम लोगो को उनका अनुशरण करना चाहिए।मार्कण्डेय ने कहा आज की स्तिथि बड़ी भयावह हो गयी है.संविधान को बदलने की कोशिश हो रही है। शासक वर्ग कॉर्पोरेट(पूंजीपतियों) के एजेंट के रूप में काम कर रहा है।दूसरी तरफ कर्म कांड और धर्म के नाम पर समाज में ज़हर घोल रहा है। रविंद्र सिंह अधिवक्ता ने कहा की आज कम्युनिस्ट पार्टी का 100 वां स्थापना वर्ष मनाया जा रहा है। आज हमें वैचारिक संघर्ष को मजबूती के साथ तेज करना चाहिए भाकपा माले की ओर से विधायक अमरजीत कुशवाहा ने वामपंथी एकता को मजबूत करने का आह्वाहन किया। वरिष्ठ शायर कमर सिवनी ने अपनी रचना के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर विचार व्यक्त करने वाले में शिक्षाविद युगल किशोर दुबे, प्रोफेसर उपेंद्र नाथ यादव, योगेंद्र सिंह,अजय कुमार अधिवक्ता माले नेता गौतम पांडेय सी.पी.आई. के इरफ़ान अहमद अधिवक्ता,कांग्रेस के नवीन चंद्र वर्मा, बसपा नेता द्वारिका राम,लाईची हरिराही,डॉ. दयानन्द सिंह,इसरार अहमद अंसारी,नागेंद्र पांडेय अधिवक्ता पुष्पा देवी, दीपा कुमारी, स्नेहा, आंबेडकर कुमारी, आकांक्षा उपस्थित थीं। अरुण कुमार ने धन्यवाद् ज्ञापित किया।

Related posts

कांडो को अंजाम दे अन्यत्र छुपने वाले अपराधियों की खैर नहीं नवादा पुलिस अधीक्षक है तत्पर! करा रहे लगातार सूचनाओं का संकलन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह संस्कृत भारती द्वारा आयोजित 1008 संस्कृत सम्भाषण शिविरों के सामूहिक समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए।

rktvnews

आने वाले दिनों में दिल्ली की समग्र वायु गुणवत्ता में सुधार की आशा है।

rktvnews

रामगढ़:नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के अवसर पर हुआ माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

झारखण्ड विधान सभा की सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति का गढ़वा जिला दौरा, समिति के सभापति सरयू राय द्वारा परिसदन भवन सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों संग किया गया बैठक।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन एवं किशोर श्रम निषेध संबंधी जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment