RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में HPV एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजि।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)05 मई।जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग बागपत द्वारा सोमवार को वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं हेतु HPV एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरुचि शर्मा एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा बागपत के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या गायत्री एवं अमित (JSI & RT India Foundation) द्वारा की गई। उन्होंने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा समय पर टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ. मयंक गोयल ने बताया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) संक्रमण महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है, जिसे समय रहते टीकाकरण एवं नियमित जांच के माध्यम से रोका जा सकता है।
डॉ. सुरुचि शर्मा (जिला प्रतिरक्षण अधिकारी) ने HPV वैक्सीनेशन की उपयोगिता, प्रभावशीलता एवं सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद बागपत में 08 मई 2026 को वेदिक कन्या इंटर कॉलेज, टटीरी में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए HPV टीकाकरण सत्र आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में अभिमन्यु गुप्ता एवं दीपक गोयल की भी विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने छात्राओं को स्वास्थ्य जागरूकता अपनाने एवं इस संदेश को समाज में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को स्वच्छता, संतुलित पोषण एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

Related posts

महिला आई.टी.आई. दरभंगा में उद्योग विभाग द्वारा स्टार्टअप आउटरीच प्रोग्राम के तहत किया गया सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:चुनाव परिणाम आशाजनक :जनसंघ

rktvnews

आईएनएस कदमत्त का 02-05 दिसंबर तक जापान में योकोसुका का दौरा।

rktvnews

भोजपुर:जिले में सुखाड़ की स्थिति, सरकार और जिला प्रसाशन बेपरवाह : चन्द्रदीप सिंह

rktvnews

भोजपुर:आनंद इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षा पे चर्चा व सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

पीएनबी मंडल कार्यालय प्रमुख अनिल कुमार का बिदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment