RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

एण्डटीवी प्रस्तुत करता है ‘भीमा’।

भीमा नामक लड़की पर आधारित यह सोशल ड्रामा समानता के मुद्दे को दर्शाएगा!

RKTV NEWS/एजेंसी (पीआर 24*7)12 जुलाई।एण्डटीवी का नया शो ‘भीमा‘ 80 के दशक पर आधारित है। राज खत्री प्रोडक्शंस ने इसका निर्माण किया है। इसमें भीमा नाम की एक लड़की की कहानी दिखाई गई है जो किसी दूसरी जाति से ताल्लुक रखती है। यह एक लड़की की दुविधा और समान अधिकारों को लेकर उसके सफर को दिखाता एक सोशल ड्रामा है। दर्शकों को शो में इस लड़की के साहसिक सफर की कहानी देखने को मिलेगी, जिसमें वह अपने परिवार, समाज और आर्थिक हालातों से उपजी मुश्किलों का सामना करती नजर आती है। काफी अन्याय और भेदभाव झेलने के बावजूद, वह बड़ी ही बेबाकी से उन परेशानियों को पीछे छोड़ देती है।
ढेर सारी चुनौतियों के बावजूद भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बी आर आम्बेडर के कानूनों और आदर्शों को बनाए रखना भीमा के अटूट विश्वास को दिखलाता है। इतनी छोटी-सी उम्र में उसने खुद को इस मिशन के नाम समर्पित कर दिया। समाज का प्रभावी तबका उसके काम से घबराकर पूरी ताकत से एकजुट होकर उसकी कोशिशों को विफल करने का प्रयास करता है। इतनी बड़ी रुकावट के बावजूद भी भीमा बिलकुल नहीं घबराती तथा अपनी कोशिशें और तेज कर देती है।

भीमा का प्रीमियर 6 अगस्त, 2024 को रात 8:30 बजे एण्डटीवी पर किया जाएगा!

Related posts

प्रधानमंत्री ने एलए ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल करने का स्वागत किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देवनीमोरी के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति के प्रति आभार व्यक्त किया।

rktvnews

भारत और सेंट क्रिस्टोफर एवं नेविस ने खेल के क्षेत्र में परस्‍पर सहयोग के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मोरारी बापू की राम कथा के उद्घाटन दिवस में शामिल हुए।

rktvnews

प्रधानमंत्री वाराणसी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्र सभागार में सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में राष्ट्रीय एफपीओ समागम 2025 का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment