RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विश्वविद्यालय छात्र राजद सचिव अरमान अली का असामयिक निधन,व्यक्त की गई शोक संवेदनाएं।

अरमान अली (फाइल फोटो)

अरमान अली का असामयिक निधन अपूरणीय क्षति: अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी

परिजनों से मिल शोक संवेदनाएं व्यक्त करते इंडिया गठबंधन दल के नेतागण

इंडिया गठबंधन दल के नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर व्यक्त की शोक संवेदनाएं।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)03 सितंबर। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के राजद छात्र सचिव अरमान अली का असामयिक निधन पर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।
इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए माले नेता सह अधिवक्ता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने बताया की 22 वर्षीय अरमान अली के निधन की खबर पर इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेताओं ने इनके आरा वलीगंज स्थित आवास पर परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं प्रकट की । परिजनों द्वारा बताया गया कि छात्र सचिव अली का मंगलवार को बेंगलुरु में बीमारी के कारण असामयिक निधन हुआ है।
शोक संवेदनाएं प्रकट करने वाले इंडिया गठबंधन के नेताओं में प्रमुख रूप से भाकपा माले नेता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी,कांग्रेस नेता रजी अहमद,युवा राष्ट्रीय जनता दल के शैलेन्द्र कुमार,भोजपुर जिला अध्यक्ष विनोद कुमार चंद्रवंशी,अनुप कुमार शौर्य,रजनीश यादव , मोहम्मद तहसीन आदि शामिल थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:कृषकों के लिए अल्पकालीन फसल ऋण की देय तिथि बढ़कर 31 मई की।

rktvnews

“मिशन शक्ति” के नाम से एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का उद्घाटन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ब्राजील में ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की 15वीं बैठक में भाग लेंगे।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में CSR योजनाओं की विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

सिनेमा वास्तव में तब अंतर्राष्ट्रीय बन जाता है जब यह बड़े पैमाने पर दर्शकों के साथ जुड़ जाता है: निर्देशक रॉबर्ट कोलोडनी

rktvnews

भोजपुर : रामलीला:राम जन्म रावण तपस्या मेघनाथ दिग्विजय और पृथ्वी पुकार का हुआ मंचन।

rktvnews

Leave a Comment