RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रो एस.के. सिन्हा मेमोरियल लेक्चर में एनसीसी एनएसएस की तरह आपदा मोचन बल बने : संयोजक

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 फ़रवरी।महाराजा कॉलेज, आरा के पी.जी. भूगोल विभाग द्वारा सोमवार को प्रोफेसर एस.के. सिन्हा मेमोरियल लेक्चर सीरीज़ का 11वां एपिसोड के विशेष व्याख्यान के मुख्य वक्ता डॉ. मो. अख्तर अली,ने आपदा प्रबंधन में गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) की भूमिका” विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि आपदा प्रबंधन में एनजीओ की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। जिसमें पीड़ितों को तत्काल राहत प्रदान करना,पुनर्निर्माण,पुनर्वास कार्य में सहायता करना है। सरकार और एनजीओ के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता है। एन. जी. ओ. द्वारा मॉक ड्रिल कराते रहना आपदा न्यूनीकरण में मदद करता है।कॉलेजों और स्कूलों में मॉक ड्रिल करना और NSS, NCC क़ी तर्ज पर आपदा राहत टीम तैयार करना चाहिए lकार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. संजय कुमार, विभागाध्यक्ष एवं वेबिनार के संयोजक ने की। उन्होंने विषय का परिचय दिया और मुख्य वक्ता का स्वागत किया। इन्होंने एनसीसी और एनएसएस की तरह आपदा मोचन बल बनाने की पुरजोर वकालत की। इन्होंने बताया की घटना और दुर्घटना कहकर नहीं आती। इसलिए हर समय पीड़ित लोगों को मदद पहुंचाया जा सके।वेबिनार की आयोजन सचिव डॉ. द्वीपिका शेखर सिंह रहीं, जिन्होंने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। इस वेबिनार में शिक्षकों, शोधार्थियों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषय से संबंधित अपने विचार साझा किए।

Related posts

भोपाल:राज्यपाल ने राज्यमंत्री कृष्णा गौर को दी जन्मदिन की बधाई।

rktvnews

थुलासीमाथी मुरुगेसन ने जीता भारत के लिए रजत पदक।

rktvnews

हरखेन कुमार जैन ज्ञानस्थली में शिक्षक दिवस पर पांच शिक्षक सम्मानित!गुरु का आदेश जीवन को सफल बनाता है:डीडीसी विक्रम वीरकर

rktvnews

भोजपुर:स्वस्थ महिला से बनेगा स्वस्थ परिवार :डा के एन सिन्हा

rktvnews

हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लि.पटना का 49 वां स्थापना*दिवस हर्षोल्लास संपन्न!रक्तदान शिविर सह पौधारोपण जनहित में जरूरी:राकेश कुमार सिंह वरिष्ठ संयंत्र प्रबंधक

rktvnews

उल्लू नहीं करता कभी उल्लूपनी की बात, उल्लूपनी की बात करता आदमी की जात।

rktvnews

Leave a Comment