RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया स्ट्रीट वेंडर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण।

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के साथ व्यवसाय संचालित करने का निदेश।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)02 मई।आज अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गढ़वा डॉ० आर एस सिंह एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गढ़वा दीपश्री के द्वारा गढ़वा शहरी क्षेत्र स्थित विभिन्न स्ट्रीट फूड वेंडर्स, जिसमें गोलगप्पा, चाट, डोसा, चाउमीन, मोमोज, पनीर चिल्ली, लस्सी एवं फल आदि का जांच अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में साफ-सफाई/स्वच्छता की कमी पाई गई। दुकान संचालकों द्वारा एप्रॉन, ग्लव्स एवं हेडगियर आदि का प्रयोग नहीं किया जा रहा था। अखाद्य रंगों का प्रयोग खाद्य पदार्थों में किया जा रहा था। साथ ही मिलावटी पनीर का इस्तेमाल भी किया जा रहा था, जिसे तत्काल मौके पर नष्ट कर दिया गया। कई फल दुकानों की भी जांच की गई एवं बिना कार्बाइड युक्त पके हुए फलों की बिक्री का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि कई फूड वेंडर बिना खाद्य रजिस्ट्रेशन के व्यवसाय का संचालन कर रहे थें। सभी वेंडर्स को व्यतिगत स्वच्छता, अपने वेंडिंग कार्ट की साफ-सफाई एवं अपने दुकान के आस पास की स्वच्छता के साथ-साथ बिक्री किये जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निदेश दिया गया। सभी वेंडर्स को खाद्य सुरक्षा पंजीकरण के साथ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के मानकों का पालन करते हुए ही अपने व्यवसाय का संचालन करने हेतु निर्देशित किया गया।
सभी स्ट्रीट फूड वेंडर्स को जानकारी दी गई कि उनके लिए दिनांक- 06.05.2026 दिन बुधवार को सिविल सर्जन, गढ़वा के सभागार में खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उनसे प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई।

Related posts

भोजपुर: यक्ष्मा उम्मूलन कार्यक्रम अन्तर्गत जिला टीबी फोरम एवं टीबी को मौर्विडिटी को-ऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक आयोजित।

rktvnews

हरियाणा:केंद्र और राज्य सरकार की साझा पहल है कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नियामतपुर।

rktvnews

डिएमएफटी एवं जिला योजना विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:बिहार दिवस पर विद्यार्थी परिषद द्वारा हुआ रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: प्रसूता की मौत पर बिफरे रघुपति यादव, कहा बिना अनुभव के निजी अस्पताल चलाने वालो पर हो कार्रवाई।

rktvnews

संपर्क से समर्थन तक कार्यक्रम के तहत अशोक शर्मा ने घूम घूम कर किया प्रचार।

rktvnews

Leave a Comment