RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने ऑनलाइन माध्यम से वन अधिकार अधिनियम को लेकर अधिकारियों के साथ किया बैठक।

चतरा:5 अगस्त को अनुमण्डल व 6 अगस्त को जिला स्तरीय होगी बैठक।

वन पट्टा से संबंधित प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द करें भौतिक सत्यापन।

छूटे हुए ग्रामों में जल्द से जल्द करें ग्राम वन अधिकार समिति का गठन/ पुनर्गठन।

वन पट्टा वितरण के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं :रमेश घोलप

RKTVNEWS/चतरा (झारखंड)02 अगस्त।वन अधिकार अधिनियम के तहत वन पट्टा वितरण को लेकर उपायुक्त रमेश घोलप ने वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीना, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, डीआरडीए सह जिला कल्याण पदाधिकारी अलका कुमारी,सभी अंचल अधिकारी के साथ ऑनलाइन माध्यम से बैठक किया।
उन्होंने व्यक्तिगत एवं सामूहिक वनपट्टा के लिए प्राप्त आवेदनों का अनुमंडल और अंचल स्तर की बारी बारी से समीक्षा किया। ग्राम वन अधिकारी समिति का गठन/पुनर्गठन समेत अन्य की भी समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा अनुमंडल स्तर पर 5 अगस्त को जिला स्तर पर 6 अगस्त को वन अधिकार समिति को लेकर बैठक किया जाना है।जिन जगहों पर ग्राम वन अधिकारी समिति का गठन/पुनर्गठन अभी तक नहीं हुआ है वहां जल्द से जल्द गठन करा लें और व्यक्तिगत व सामूहिक वनपट्टा के लिए जो आवेदन प्राप्त हुएं हैं उसका सत्यापन वन विभाग के रेंज ऑफिसर के साथ समन्वय स्थापित करते हुए स्थल निरीक्षण कर लें। आगे कहा वन पट्टा के लिए जो आवेदन प्राप्त हो रहें है और लाभुक इसकी पात्रता रखते हैं उनके बीच वनपट्टा वितरण हो इसका खास ख्याल रखा जाय और अगर प्राप्त आवेदनों में से किसी लाभुक के पात्रता पर ग्राम वन अधिकार समिति द्वारा आपत्ति जाहिर की जाती है तो इसका निष्पादन भी अनुमंडल स्तर पर कर लें।

Related posts

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार:राज्य में उत्पादित खाद्यन्नों के भंडारण क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकार लगातार गोदामों का करा रही निर्माण: सहकारिता मंत्री

rktvnews

छत्तीसगढ : प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है नारागांव स्थित मां सियादेवी का मंदिर

rktvnews

अमेरिका में भी की जा रही है गाय की पूजा।

rktvnews

बिहार के तीन दिवसीय यात्रा के तहत राष्ट्रपति पटना से गया के लिए रवाना! हवाई अड्डे पर दी गई विदाई।

rktvnews

शालिग्राम पत्थर क्या है?? क्या है इसका महत्व ??

rktvnews

Leave a Comment