RK TV News
खबरें
Breaking News

समस्तीपुर:सुभाष बाबू ने देश को आजाद कराया : डाॅ लाभ

सुभाष बाबू और उनका आजाद हिंद फौज ने देश को आजाद कराया – यह सच भारत की भावी पीढ़ी को पढ़ाया जाय ” — अपने अध्यक्षीय भाषण में डाॅ परमानन्द लाभ ने कहा।

RKTV NEWS/समस्तीपुर (बिहार)23 जनवरी। समस्तीपुर शिक्षाविद मंच की ओर से आयोजित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 130 वीं जयंती समारोहपूर्वक समता सदन, ताजपुर रोड, समस्तीपुर में मनाई गई। अध्यक्षता शिक्षाविद डाॅ परमानन्द लाभ ने किया, जबकि संचालन शिक्षक विनयकृष्ण ने किया। डाॅ रामसूरत प्रियदर्शी की सरस्वती-वंदना से आरंभ कार्यक्रम का उद्घाटन जननेता सत्यविंद पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, फिर समवेत रुप से सुभाष बाबू के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया, साथ हीं डाॅ परमानन्द लाभ कृत पुस्तक ” खुश रहो अहले वतन : वन्दे मातरम् ” का लोकार्पण हुआ। मुख्य अतिथि राजेश्वर ठाकुर, मुख्य वक्ता डाॅ केशव कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता वसुंधरा खुर्शीद और धन्यवाद ज्ञापक के रुप में रामसजीवन पाण्डेय उपस्थित थे। स्वागत भाषण समदर्शी राजगृहार ने किया। इनके अलावे नेताजी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालने वाले में प्रमुख डाॅ रवींद्र चन्द्र वर्मा ,राजकुमार चौधरी, अशोक कुमार वर्मा, दीपक कुमार श्रीवास्तव, स्मृति झा, मुकेश कुमार केसरी, अरविंद सत्यदर्शी, किशोरी सिंह, अर्जुन सिंह और उदयशंकर सिंह,कुंदन व सन्नि कुमार आदि थे। अंत में जन-गण-मन अधिनायक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

Related posts

कोयला क्षेत्र ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए संचयी उत्पादन में एक बिलियन टन का आंकड़ा पार किया।

rktvnews

हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के लिए पहले फ्लीट सपोर्ट शिप की स्टील कटिंग।

rktvnews

बागपत:विशाल प्रकृति परीक्षण शिविर में जिलाधिकारी ने किया प्रतिभाग।

rktvnews

बागपत:मोडिफाइड साइलेंसर व ओवरलोड वाहनों पर चला परिवहन विभाग का शिकंजा, 9 वाहनों के चालान।

rktvnews

आपदा जोखिम वित्तीय पोषण समुदायों की सुरक्षा, स्वास्थ्य व कल्याण, अर्थव्यवस्थाओं की स्थिरता और पर्यावरण के संरक्षण में एक निवेश है: डॉ. भारती प्रवीण पवार।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने ‘चंद्रमा पर भारत’ के पहुंचने की सराहना की और भविष्य की संबंधित गतिविधियों के बारे में बताया।

rktvnews

Leave a Comment