RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:डा•अंबेडकर का अपमान बर्दाश्त नहीं: माले

बड़गांव में डॉ•अंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने के खिलाफ माले जांच दल ने किया दौरा!

निकाला प्रतिवाद मार्च,छात्र छात्राएं,युवा,महिला-पुरुष सैकड़ों हुए शामिल।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)30 अप्रैल।अगियांव प्रखंड बड़गांव गांव में विगत रात्रि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को तोडें जाने के खिलाफ भाकपा-माले व इंकलाबी नौजवान सभा के नेतृत्व में आज एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले का जायजा लिया और इस घटना के खिलाफ भाकपा-माले एवं इंनौस के द्वारा बड़गांव में विशाल प्रतिवाद मार्च निकाला और दोषियों को शिनाख्त कर अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है!
जांच टीम को लोगों ने कहा कि यह कार्रवाई रात के अंधेरे में हुई,पता नहीं चल सका कि किसने किया है!ग्रामीणों से बात करते हुए पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि बाबा साहेब डा•भीमराव अम्बेडकर ने संविधान दिया जिसके मूल में समतामूलक समाज का निर्माण करना है!आज कुछ लोग हिंदू राष्ट्र की असंवैधानिक मांग कर रहे हैं जो कि ग़ैर बराबरी पर आधारित है!हम इसे कभी स्वीकार नहीं कर सकते हैं!बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर एक विचार हैं जिसे मिटाना नामुमकिन है!उन्होंने मांग किया कि इस मामले में राज्य सरकार पहल करे और दोषियों को शिनाख्त कर गिरफ्तार करते हुए मूर्ति की पुनः स्थापना की जाए!जब बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बने है,यह देखा जा रहा है कि आज जगह-जगह बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों को निशाना बनाकर लोकतंत्र व संविधान विरोधी ताकतें बिहार में जबरदस्त रूप से सक्रिय हो गई हैं!बिहार सरकार को ऐसे तत्वों पर कार्रवाई करनी चाहिए!
प्रतिवाद मार्च में पूर्व विधायक शिवप्रकाश राजन,जिला कमेटी सदस्य दसई राम,पूर्व मुखिया बिनोद चौधरी,जयकुमार यादव,बिनोद सिंह,बुटन चौधरी,पंचायत सचिव रमेश यादव,आरवाईए प्रखंड सचिव अखिलेश कुमार,अध्यक्ष अप्पू यादव,जितेंद्र यादव,चन्देश्वर मास्टर,अंजय मेहता,बिष्णु मोहन,सुनील पासवान,धर्मदेव राम,भिनिक राम,गुड्डू,सुरेश पंडित,सुजीत राम,शामिल थे!

Related posts

चतरा:जिला में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रपति ने फखरूद्दीन अली अहमद की जयंती पर उन्‍हें पुष्‍पांजलि अर्पित की।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने बैग निर्माण की नई औद्योगिक इकाई ‘कॉसमस लाइफस्टाइल प्रा० लि०’ का किया उद्घाटन।

rktvnews

बक्सर:स्वच्छता को मन से अपनाने की जरूरत,तभी आयेगा साकारात्मक बदवाल: उप विकास आयुक्त

rktvnews

बक्सर: 2.5 करोड मूल्य के जप्त शराब को किया गया नष्ट😳

rktvnews

भोजपुर : सेमरिया के लाल डा अजय कुमार ओझा पुरस्कृत।

rktvnews

Leave a Comment