RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोक सभा अध्यक्ष ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 30 अप्रैल। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। श्री बिरला ने अपने संदेश में कहा:

“बुद्ध पूर्णिमा पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

वैशाख की पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, जागरूकता और अध्यात्म व मानवता के मार्ग पर अनवरत चलने का संकल्प है।

भगवान बुद्ध का संपूर्ण जीवन त्याग, ज्ञान और करुणा की अद्वितीय यात्रा था। एक ऐसी यात्रा जिसने मानव जीवन के गूढ़ प्रश्नों का सरल और व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किया।

राजसी वैभव को त्यागकर सत्य की खोज में निकले सिद्धार्थ ने यह सिद्ध किया कि वास्तविक सुख बाहरी साधनों में न होकर अंतर्मन की शांति और संतुलन में निहित है। उनके उपदेश, मध्यम मार्ग, चार आर्य सत्य और अष्टांगिक मार्ग आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने हजारों वर्ष पूर्व थे।

भगवान बुद्ध ने अहिंसा, सहिष्णुता और समभाव को जीवन का आधार बताया। उनका दर्शन हमें यह प्रेरणा देता है कि हम अपने भीतर के अज्ञान, क्रोध और अहंकार को त्यागकर सत्य, मैत्री और करुणा के पथ पर चलें।

भगवान बुद्ध का संदेश – “अप्प दीपो भव” यानी ‘स्वयं अपना प्रकाश बनो’ हमें सिखाता है कि किसी भी परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से होती है।”

Related posts

किसान हितैषी मोदी सरकार ने किसानों के हित में निर्णय लेते हुए खाद्य तेलों के आयात शुल्क को 0% से बढ़ाकर 20% कर दिया है : शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:पीएम–सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मॉडल सोलर विलेज निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक, अबतक के कार्य प्रगति की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजन मतदाताओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

नारनौल में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में डीसी मोनिका गुप्ता ने वितरित किए प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर।

rktvnews

वैशाली: उर्जा, योजना एवं विकास विभाग मंत्री बिहार सरकार- सह-वैशाली जिला प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

rktvnews

रोहतास:पूर्व विधायक स्व लक्ष्मण राय की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई।

rktvnews

Leave a Comment