RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:अंबेडकर जयंती के अवसर पर डीसी एवं एसपी ने बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)14 अप्रैल।आज 14 अप्रैल को भारत के महान विधिवेत्ता, संविधान निर्माता एवं समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर चतरा जिला मुख्यालय स्थित पोस्ट ऑफिस चौक पर स्थापित बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के विचारों एवं आदर्शों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन सामाजिक न्याय, समानता और बंधुत्व के मूल्यों का प्रतीक है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज को और अधिक सशक्त एवं समावेशी बनाया जा सकता है।
उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चतरा, अंचल अधिकारी चतरा, नियोजन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

बक्‍सर के ब्रह्मपुर प्रखंड में जीविका द्वारा किया गया रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन।

rktvnews

आसियान देशों में विदेशी तैनाती के एक हिस्से के रूप में भारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार फिलीपींस की मनीला खाड़ी पहुंचा।

rktvnews

भोजपुर:जिला गंगा समिति भोजपुर नमामि गंगे के तत्वावधान में पर्यावरण पर गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

ग्रामीण विकास में ई ब्रजेश श्रीवास्तव का योगदान सराहनीय!अवकाश ग्रहण पर सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

चतरा:सांसद चतरा-सह-जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में दिशा की बैठक की गई।

rktvnews

दुमका:रामगढ़ प्रखंड में वित्तीय समावेशन कैंप, 15 क्रेडिट लिंकेज और 10 मुद्रा लोन स्वीकृत।

rktvnews

Leave a Comment