RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

यज्ञ सनातन संस्कृति से जुड़ा वैज्ञानिक कर्म- राज्यपाल

जयपुर/राजस्थान 20 जून। राज्यपाल कलराज मिश्र मंगलवार को आमेर तहसील के रूण्डल ग्राम पहुंचे। उन्होंने वहां 51 कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ में भगवान का स्मरण करते हुए आहुतियां दी। उन्होंने यज्ञ को सनातन संस्कृति से जुड़ा वैज्ञानिक कर्म बताते हुए भगवान श्री हरि को समर्पित विष्णु महायज्ञ को इस समय का श्रेष्ठतम यज्ञ बताया।
बाद में उन्होंने वहीं पाण्डाल में रूक कर महंत गणेशदास जी महाराज के मुख से श्रीमद्भागवत कथा का भी श्रवण किया। उन्होंने संत-महात्माओं की उपस्थिति में पावन विष्णु महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा के समन्वय को अनुपम और अलौकिक बताया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी ने यहां कुछ समय व्यतीत किया था, इस रूप में भी इस स्थान का विशेष महत्व है।
बाद में उन्होंने यज्ञ स्थल के पास ही गोलोकवासी श्रीश्री 1008 संत श्री बालक नाथ जी की प्रतिमा का भी अनावरण किया तथा उनके दिए उपदेशों का स्मरण करते हुए उनके बताए आदर्श मार्ग पर सभी को चलने का आह्वान किया।
राज्यपाल ने यज्ञ स्थल के पास पारस पीपल का पौधा भी लगाया। उन्होंने रूण्डल ग्राम में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करते हुए भगवान से देश और प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की भी कामना की।

Related posts

मध्यप्रदेश:एक जिला-एक उत्पाद मध्यप्रदेश को मिला रजत पदक।

rktvnews

भोजपुर: आरा के अल हफीज कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगा किया कार्य।

rktvnews

बिहार: स्वच्छता रैंकिंग : पटना को वाटर प्लस, बिहार के 100 शहरों को ओडीएफ प्लस का सर्टिफिकेशन मिला।

rktvnews

सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए क्रेडिट गारंटी योजना में 01.04.2023 से महत्वपूर्ण सुधार किए गए।।

rktvnews

बिहार: बक्सर:अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह ने किया अंचल कार्यालय चौसा का औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:2030 तक भोजपुर को बाल विवाह मुक्त बनाने को ले नया अभियान शुरू : सचिव डा सुनीता सिंह

rktvnews

Leave a Comment