RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:पेड़ के नीचे लगी किसानों की पाठशाला, लाभकारी खेती के लिए किया जा रहा जागरूक।

उमरिया/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)12 अप्रैल।जिले में किसानों को खेती को लाभ का धंधा बनाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में ग्राम हथपुरा में पेड़ के नीचे किसानों की पाठशाला लगाई गई।उपसंचालक कृषि विभाग संग्राम सिंह मरावी ने दल-बल के साथ गांव पहुंचकर किसानों के बीच बैठक कर उन्हें आधुनिक खेती के तरीकों और प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग की जानकारी दी।
इस दौरान किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ-साथ जंगलों और प्राकृतिक संपदा से मिलने वाले फल, पत्तियां और अन्य उत्पादों को एकत्रित कर उनका उचित विक्रय कर अतिरिक्त आय अर्जित करने के बारे मे बताया गया। अधिकारियों ने किसानों को आय बढ़ाने के वैकल्पिक साधनों के बारे में भी विस्तार से समझाया।
पाठशाला मे किसानों ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनका कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा गंभीरता से निराकरण किया गया। किसानों को फसल उत्पादन बढ़ाने, लागत कम करने और बाजार से जुड़ने के तरीकों पर भी मार्गदर्शन दिया गया इसके साथ ही उपसंचालक कृषि विभाग ने किसानों से अपील की कि गेहूं की कटाई के बाद खेतों में पराली न जलाएं पराली को खाद के रूप में उपयोग करने के तरीके भी बताए गए, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ाई जा सके और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिल सके।इस अवसर पर कृषि विभाग के कर्मचारी एवं भारी संख्या में महिला व पुरुष किसान उपस्थित रहे।

Related posts

गढ़वा:बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत खरीदार-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

इंदौर:आबकारी विभाग की प्रभावी कार्रवाई, अवैध मदिरा परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार।

rktvnews

भोपाल:सर्द मौसम में बरकतुल्लाह एजुकेशन सोसायटी का कम्बल वितरण का समापन कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बिहार:पेरिस ओलंपिक 2024 के हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ने भारतीय पुरूष हॉकी टीम को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भोजपुर: जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आर्म्स स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

राजगढ़: पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment