RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर महिला महाविद्यालय में व्याख्यान आयोजित!जैव विविधता का ह्रास बढ़ती मानवीय आवादी है:प्रो विकास चंद्रा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 22 मई।अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय आरा में वनस्पति विज्ञान विभाग के द्वारा व्याख्यान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ आभा सिंह ने किया। उद्घाटन के बाद मुख्य वक्ता डॉ विकास चंद्रा ने कहा की बढ़ती हुई आबादी का प्रभाव जैव विविधता पर पड़ रहा है। आबादी के कारण भोजन,आवास की व्यवस्था करना पड़ता है जिसके लिए पेड़ को काटना पड़ता है। जिसके कारण जैव विविधता समाप्त होते हैं विकास समेकित हो यही सबसे बड़ी बात है।विभागाध्यक्ष प्रो मीना कुमारी ने जैव विविधता का संरक्षण एवं उनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत रूप से बताया। इस मौके पर डॉ फरीदा बानो, डॉ लतिका वर्मा, डॉ राजीव कुमार, डॉ मनोज कुमार, डॉ सुप्रिया झा, डॉ स्मिता, डॉ खुशबू, डॉ सूक्ष्मा कुमार , डॉ अनुपमा एवं अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे। महाविद्यालय की छात्राओं ने भी जैव विविधता के बारे में जानकारी दी । जैव विविधता पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन वनस्पति विज्ञान विभाग की डॉ स्वाति ने किया।

Related posts

वैशाली के नाम एक और रिकॉर्ड: फार्मर रजिस्ट्री एक लाख के पार।

rktvnews

भोजपुर:औधोगिक क्षेत्र में अब लगेंगे फैक्ट्री, लोगो को मिलेगा भरपूर रोजगार:विशाल प्रशांत

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने आज लोकसभा चुनाव में मतदान किया और सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कांधा देकर शहीद के निवास रायपुर-सड्डू के लिए किया रवाना।

rktvnews

लखीसराय:जीविका ने किया रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन।

rktvnews

‘टीचर्स डे’ पर शेमारू उमंग के शो शमशान चंपा की अभिनेत्री तृप्ति मिश्रा ने अपने माता-पिता को कहा धन्यवाद!

rktvnews

Leave a Comment