
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)19 सितम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर अंचल की सीओ रश्मि सागर ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में भूमिहीनों के बीच पर्चा का का वितरण किया। सीओ रश्मि सागर ने बताया कि पहले से रह रहे अथवा अन्य खाली सरकारी जमीन पर विभिन्न पंचायतों के 52 भूमिहीनों के बीच पर्चा वितरित किया गया। पर्चा मिलने के बाद भूमिहीन परिवारों के चेहरे पर खुशी देखी गई। इस अवसर पर सीओ रश्मि सागर के अलावा अंचल कर्मी कुंदन कुमार, राजस्व कर्मी इंद्रजीत कुमार, सोनू कुमार, मनीष कुमार, रणधीर कुमार सहित कई अन्य कर्मी उपस्थित थे।
