RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

देखिए, ‘ज़ॉम्बी’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर एक्शन सिनेमा पर 10 अप्रैल को शाम 7:30 बजे

मुंबई/एजेंसी (PR 24× 7)10 अप्रैल। हँसी, हंगामा और खूब मस्ती के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि ‘ज़ॉम्बी’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर शुक्रवार, 10 अप्रैल को शाम 7:30 बजे एक्शन सिनेमा पर होने जा रहा है। भुवन नुल्लन के निर्देशन में बनी यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी का एक अलग ही मेल लेकर आती है। फिल्म में योगी बाबू और यशिका आनंद लीड रोल में नजर आते हैं।

एक अचानक हुए अजीब से ज़ॉम्बी हमले के बीच सेट यह कहानी अपने अलग-अलग किरदारों और उनके रिएक्शन के साथ आगे बढ़ती है। योगी बाबू अपनी खास कॉमिक टाइमिंग के साथ एक ऐसे इंसान का किरदार निभाते हैं, जो अजीब हालात में फंस जाता है, वहीं यशिका आनंद का ऐश्वर्या का किरदार इस ग्रुप में एक नई ऊर्जा जोड़ती है। फिल्म में बिजली रमेश, टीएम कार्तिक श्रीनिवासन और गोपी जैसे कलाकार भी अहम् भूमिकाओं में नज़र आते हैं। हर किरदार अपनी अलग पहचान है, कोई खुद को बहुत होशियार समझता है, तो कोई हर चीज से घबरा जाता है और इसी वजह से इन सबका यह सफर और भी मजेदार बन जाता है। फिल्म डर के पलों को भी हँसी में बदल देती है, जिससे इसकी रफ्तार लगातार बनी रहती है और दर्शक जुड़े रहते हैं।

कहानी कुछ दोस्तों के ग्रुप की है, जो अपनी रोजमर्रा की एक जैसी जिंदगी से ब्रेक लेने के लिए एक ट्रिप प्लान करते हैं , जहाँ उनकी मुलाकात ऐश्वर्या से होती है। लेकिन, उनकी यह सपनों की छुट्टी उस समय अचानक बदल जाती है, जब वे ज़ॉम्बी के प्रकोप का सामना करते हैं। इस अजीब और डरावनी स्थिति को समझने और उससे बच निकलने की जद्दोजहद में, जो कहानी सामने आती है, वह एक बेहद मज़ेदार और रोमांचक सफर बन जाती है, जिसमें भ्रम, डर और ज़ोरदार हँसी के पल शामिल हैं।

देखना न भूलें ‘ज़ॉम्बी’, टीवी पर पहली बार, 10 अप्रैल को शाम 7:30 बजे, सिर्फ एक्शन सिनेमा पर।

Related posts

प्रधानमंत्री ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से बातचीत की।

rktvnews

उज्जैन:जिले में कृषि विकास की विस्तृत कार्ययोजना बनाकर उनका व्यवस्थित क्रियान्वयन करें: सीईओ जयति सिंह

rktvnews

भोजपुर:जैन कालेज अपने गौरव और गरिमा को वापस लाने की दिशा में प्रयत्नशील है : प्राचार्य प्रो नरेंद्र कुमार

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में ‘पृथ्वी दिवस’ के साथ मनाया गया जयंती समारोह, आयोजित हुआ कवि-सम्मेलन।

rktvnews

डॉ मनसुख मंडाविया ने जी-20 देशों और यूनिसेफ के प्रतिनिधियों के साथ पणजी, गोवा में जन औषधि केंद्र का दौरा किया।

rktvnews

वैशाली: घुड़दौड़ प्रतियोगिता द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान : जिला पदाधिकारी ने विजेताओं को किया पुरस्कृत।

rktvnews

Leave a Comment