RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

भोजपुर: जिले में अवैध बालू खनन एवं परिवहन की रोकथाम को ले की गई छापेमारी,50 लाख का लगाया अर्थ दंड।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)20 नवंबर। जिले बालू के अवैध खनन एवं अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, भोजपुर के निदेशानुसार आज विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी दल में खान निरीक्षक चंदन कुमार आजाद, आर्या मिश्रा एवं संदेश थानाध्यक्ष सहित जिला खनन कार्यालय में उपलब्ध SAP बल तथा थाना पुलिस बल के साथ संदेश थाना क्षेत्र में सोन नदी क्षेत्र में छापेमारी किया गया। छापेमारी के क्रम सोन नदी क्षेत्र में अवैध खनन करते 01 पोकलेन तथा 01 ट्रक तथा बालूघाट भोज सोन 17 के स्वीकृत क्षेत्र के बाहर बालू का अवैध खनन करते 02 पोकलेन तथा 01 ट्रक को पकड़ा गया। बालूघाट भोज सोन 17 के बंदोबस्तधारी एवं जप्त वाहनों के मालिक/चालकों के विरूद्ध संदेश थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जप्त पोकलेन, ट्रक तथा अवैधकर्ताओं के द्वारा किये गये अवैध खनन पर नियमानुसार दण्ड अधिरोपित किया गया है, जिससे लगभग 50,00,000/- (पचास लाख रूपये) दण्ड मद में प्राप्त होगी।

Related posts

भोजपुर : श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज मे मना विश्व पर्यावरण दिवस।

rktvnews

बसंत !

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 में दूरसंचार के क्षेत्र में भारत में आ रहे परिवर्तन को दर्शाया।

rktvnews

युवा मामले एवं खेल राज्‍यमंत्री ने किया बूंदी में गौशाला भूमि का निरीक्षण, निर्माण कार्यों का लिया जायजा।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग के आमंत्रण पर, 23 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों से 75 अंतर्राष्ट्रीय आगंतुक दुनिया के सबसे बड़े चुनावों को देखने आए।

rktvnews

भोपाल:मध्यप्रदेश को बना रहे हैं देश का नया फूड बॉस्केट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment