RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

विश्व यक्ष्मा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,24 मार्च। विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर बैठक /जागरूक/ रैली /अन्य कार्यक्रमों का आयोजन सभी प्रखंडों तथा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर किया गया। संचारी रोग पदाधिकारी डॉ ऐo अहमद और जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक,जिला योजना समन्यक के नेतृत्व में जिला यक्ष्मा केंद्र, भोजपुर आरा के कर्मियों एवं एoएनoएमoओ स्कूल की छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई जिसकी शुरुआत संचारी रोग पदाधिकारी डॉ ऐ अहमद द्वारा की गई टीबी हारेगा देश जीतेगा हर बिहारी का सपना टीवी मुक्त हो बिहार अपना जैसे नारों के साथ रैली का आयोजन हुआ।इस अवसर पर बैठक का शुभारंभ एoसीoएमोoओ डॉ केoएन o सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।डॉ सिन्हा ने 2025 तक यक्ष्मा उन्मूलन की लक्ष्य प्राप्ति हेतु सामुदायिक जागरूकता एवं सहभागिता की अपील की। बैठक का संचालन चिकित्सक डॉक्टर प्रतीक द्वारा किया गया ।संचारी रोग पदाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के बारे में बताया गया जिसके तहत कोई भी व्यक्ति निक्ष्य मित्र बनकर टीवी मरीजों को गोद लेकर उन्हें सहायता उपलब्ध करा सकता है स्वयं संचारी रोग पदाधिकारी डॉ एo अहमद ने निक्षय मित्र बनकर मरीजों को पोषाहार किट वितरित किया।इस अवसर पर बताया गया कि 25 मार्च से 13 अप्रैल तक हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर पदस्थापित सीo एच oओ oके माध्यम से टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत यक्ष्मा मरीजों की सघन खोज की जाएगी इस वर्ष का विश्व यक्ष्मा दिवस की थीम yes we can End TB को मूल मंत्र मानकर जन सहयोग की अपील की गई।उक्त कार्यक्रमों में जिला कार्यक्रम प्रबंधक जिला लेखा प्रबंधक प्राचार्या ए o एन oएम o स्कूल जिला योजना समन्वयक जिला यक्ष्मा केंद्र के कर्मी गण डब्लू o एच o पी oभोजपुर टीम की उपस्थिति रही।

Related posts

जिलाधिकारी ने की रेड क्रॉस सोसाइटी गोपालगंज शाखा के प्रबंन्ध समिति की बैठक की अध्यक्षता।

rktvnews

अररिया में पत्रकार विमल यादव के हत्यारों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाए सरकार: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन

rktvnews

भोजपुर:बबुरा में चार चोर गिरफ्तार ,चोरी का आभूषण बरामद।

rktvnews

भोजपुर:वार्ड पार्षद रेखा जैन ने फहराया तिरंगा।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व मांगों को लेकर छात्र जनता दल यूनाईटेड ने मनाया काला दिन।

rktvnews

तमिलनाडु:नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने चेन्नई हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment