RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन, श्रद्धालु हुए गदगद।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 अप्रैल।चरपोखरी के सोनबरसा स्थित श्री लक्ष्मी नारायण तोताद्री मठ में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजनचल रहा है।
प्रसिद्ध कथा वाचक स्वामी दयानंद सरस्वती अपने ओजस्वी प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भक्ति में सराबोर कर रहे हैं। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का अत्यंत मार्मिक और भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।स्वामी जी ने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेते हैं। द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने गोकुल में बाल रूप में अवतार लेकर अपने भक्तों की रक्षा की। उन्होंने बताया कि नन्हे कान्हा की हर अदा निराली थी—गोकुल की गलियों में माखन चोरी, गोपियों के साथ उनकी नटखट लीलाएं और उनकी मासूम मुस्कान हर किसी का मन मोह लेती थी।माता यशोदा और बाल कृष्ण की उस प्रसिद्ध लीला का भी वर्णन किया, जब कान्हा के मुख में पूरा ब्रह्मांड दिखाई दिया। साथ ही कंस द्वारा भेजे गए दैत्यों के संहार की कथा सुनाकर बताया कि भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।यह आयोजन श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज की 38वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर किया जा रहा है।श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन प्रसाद वितरण और भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम की जानकारी मीडिया के चंदन कुमार ने दी।

Related posts

25 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता ने शिष्टाचार मुलाकात की।

rktvnews

डॉ. अजय कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का पदभार संभाला।

rktvnews

पटना: कथा में कौतूहल और रोमांच के साथ संदेश भी आवश्यक : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

एयर मार्शल एस शिवकुमार वीएसएम ने एयर ऑफिसर-इन-चार्ज-प्रशासन का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

शेमारू एंटरटेनमेंट इस वैलेंटाइन सीज़न लेकर आ रहा है अपनी ओरिजिनल वेब सीरीज़ ‘दिल धोखा और डिज़ायर’

rktvnews

Leave a Comment