RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:7.00 लाख भारतीय मेजर कार्प और ग्रास कार्प मत्स्य अंगुलिकाओ का किया गया संचयन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)31 अक्टूबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार आज उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की उपस्थिति में तालाब तथा जलाशय मत्स्य का विकास एवं जीर्णोद्धार योजना अंतर्गत देवघर जिला के पुनासी जलाशय में मत्स्य बीज उत्पादक के द्वारा 7.00 लाख भारतीय मेजर कार्प और ग्रास कार्प मत्स्य अंगुलिकाओ का संचयन किया गया।
इसके अलावा संचयन कार्यकम निम्न प्रकार है। इस कड़ी में दिनांक-29.10.2025 एवं 30.10.2025 को सिकटिया में अजय बराज जलाशय अन्तर्गत मेजर कार्प 06 लाख व ग्रास कार्प 01 लाख कुल 07 लाख का संचयन किया गया। वहीं दिनांक-31.10.2025 को पुनासी में पुनासी जलाशय अन्तर्गत मेजर कार्प 06 लाख व ग्रास कार्प 01 लाख कुल 07 लाख संचयन किया गया। इसके अलावा दिनांक-01.11.2025 को पुनासी में पुनासी जलाशय अन्तर्गत मेजर कार्प 06 लाख व ग्रास कार्प 01 लाख कुल 07 लाख का संचयन किया जाना है।
संचयन कार्यकम में उपरोक्त के अलावा जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी साथ ही केज मित्र, मत्स्य मित्र, केज लाभुक, मत्स्य बीज उत्पादक मत्स्य कृषक आदि उपस्थित थे।

Related posts

नारनौल:एलिम्को के सहयोग से प्रदेश का पहला प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र नारनौल में खुला।

rktvnews

समस्तीपुर:कुसुम पाण्डेय स्मृति साहित्य संस्थान के तत्वावधान में कविगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

‘सैम बहादुर’ के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर में देखिए भारत के सबसे महान सैनिक की कहानी, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

rktvnews

भोजपुर:आरा पीएससी का एसीएमओ डा के एन सिन्हा ने किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री ने जनपद बागपत में 351 करोड़ की 311 विकासपरियोजनाओं का लोकार्पण /शिलान्यास किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 23 जनवरी 25

rktvnews

Leave a Comment