RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:अंचल कार्यालय, दुमका में विगत तीन वर्षों के कार्यों की समीक्षा, उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)09 अप्रैल।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा अंचल कार्यालय, दुमका में विगत तीन वर्षों के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया है। इसी क्रम में बुधवार को संचालित समीक्षा कार्य के दौरान उपायुक्त ने स्वयं पहुंचकर औचक निरीक्षण किया तथा अद्यतन प्रतिवेदन की जांच की।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कर्मियों की कर्म-पुस्तिका, आगत एवं निर्गत पंजी की अद्यतन स्थिति, परिवारवाद पत्रों के निष्पादन, नजारत, रोकड़ बही, अग्रिम भुगतान पंजी, विपत्र उपयोगिता प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) की स्थिति, जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र, वंशावली आदि से संबंधित अभिलेखों की समीक्षा की।
उपायुक्त ने गठित टीम को निर्देश दिया कि जिन कर्मियों का कार्य अद्यतन नहीं है, उन्हें चिन्हित किया जाए तथा जिन कार्यों में आंशिक सुधार की आवश्यकता है, उन्हें समुचित मार्गदर्शन देकर शीघ्र पूर्ण कराया जाए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के प्रखंड समन्वयक एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोई भी चापानल खराब स्थिति में नहीं रहना चाहिए तथा इसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
इसके उपरांत उपायुक्त ने बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण किया तथा प्रखंड कार्यालय परिसर में संचालित पालना घर का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ‘मईया आजीविका सिलाई केंद्र’ का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां कार्यरत महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी ली तथा आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है।
मौके पर अपर समाहर्ता, कार्यपालक पदाधिकारी, अंचल अधिकारी दुमका सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:बजट शानदार व प्रेरणादायक: रितेश कुमार सिंह

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने जोधपुर में ली जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक, सामुदायिक उत्थान एवं क्षेत्रीय विकास पर दिया जोर।

rktvnews

“झारखंड के लेखक एवं वरिष्ठ अध्यापक डॉ नवीन कुमार को उत्तर प्रदेश में मिला सम्मान।”

rktvnews

भोजपुर:जरूरतमंद लोगों की सेवा करने से मिलती है खुशी:सोनाली सिंह

rktvnews

भोजपुर:खान-पान की गड़बड़ी और शारीरिक सक्रियता की कमी है उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की बिमारी का कारण : डा के एन सिन्हा

rktvnews

भोजपुर: विश्व एड्स दिवस पर जीएनएम स्कूल सदर अस्पताल में गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment