RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला पदाधिकारी ने स्वच्छता कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को किया सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अप्रैल।आज स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत स्वच्छता शुल्क संग्रहण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं प्रखंड समन्वयकों को जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा सम्मानित किया गया। शुल्क संग्रहित का उपयोग स्वच्छता संरचनाओं के रखरखाव तथा कर्मियों के मानदेय भुगतान में किया जाता है। संग्रहण में सुधार के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह के मार्गदर्शन में 07 मार्च से 31 मार्च तक मिशन सहयोग अभियान चलाया गया।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बरहरा, पीरो एवं जगदीशपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं प्रखंड समन्वयकों के साथ-साथ शीर्ष पांच ग्राम पंचायत—गरहनी का बराप, बरहरा का मटुकपुर, जगदीशपुर का कौरा, उदवंतनगर का एरौड़ा एवं संदेश का पांडुरा पंचायत —के स्वच्छता पर्यवेक्षकों एवं संबंधित मुखिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर,गुंजन सिंह, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक एवं जिला स्वच्छता टीम उपस्थित रही।

Related posts

नवादा:जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा ने शिक्षा संवाद के आयोजन से संबंधित अधिकारियों को दिये कई महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

बिहार: नालंदा जिले में युवक और युवती की नृशंस हत्या पर बिफरे आदित्य पासवान,न्याय की मांग।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: नशा मुक्ति दिवस पर जिलाधिकारी ने प्रभात फेरी सह जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में टीबी के प्रति जागरूकता लाने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शुरू।

rktvnews

हरियाणा:नारनौल: वायु गुणवत्ता के लिए जिला में 31 जनवरी तक बंद रहेगी पटाखों की बिक्री।

rktvnews

Leave a Comment